TV टुडे ग्रुप में नई एंट्री

TV
Spread the love

पत्रकार अमान अहमद ने टीवी टुडे ग्रुप(TV Today Group) का दामन थाम लिया है। अमान यहां एसोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर(Associate Senior Producer) बनाए गए हैं। खबर है कि अमान की एंट्री आजतक(AajTak) के चैनल गुड न्यूज टुडे(GNT) में हुई है। इसके पहले अमान अर्नब गोस्वामी(Arnab Goswami) के चैनल रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) में बतौर Senior Correspondent (आउटपुट) से जुड़े थे। अमान यहां 9 बजे के स्पेशल शो ‘ये भारत की बात है’ का अहम हिस्सा थे।

2010 में इंडिया न्यूज(India News) से बतौर ट्रेनी अपना करियर शुरू करने वाले अमान अहमद 2011 तक संस्थान का हिस्सा रहे। उसके बाद अमान ने नोएडा फिल्म सिटी से शुरू हो रहे चैनल ‘जनसंदेश’ ज्वाइन कर लिया। अमान ने चैनल में रहते हुए 2012 का यूपी इलेक्शन(UP Election) भी कवर किया। इसके बाद अमान बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूर न्यूज चैनल लाइव इंडिया(Live India) से जुड़ गए। 2014 तक यहां काम करने के बाद अमान ने पारिवारिक वजहों से ब्रेक ले लिया। 2017 में अमान ने फिर से टीवी में वापसी की और समाचार प्लस(Samachar Plus) चैनल ज्वाइन किया। हालांकि अमान बहुत कम समय तक यहां रहे और उसके बाद इन्होंने नेवटर्क 18 ग्रुप के चैनल न्यूज 18(News18) से जुड़ गए। अमान यहां मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवानी के खास शो “ सौ बात की एक बात” टीम का अहम हिस्सा थे। 2019 फरवरी में अमान ने रिपब्लिक भारत ज्वाइन कर लिया। अमान चैनल की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने।

खबरी मीडिया की तरफ से अमान अहमद को ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Aman khanKhabri media, Breaking NewsTv MediaLatest hindi NewsNews Update, Journalist, Journalism,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *