Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला के स्थानीय संपादक अनूप वाजपेयी के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं और ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
महानिदेशक सूचना ने भी जताया शोक
उत्तराखंड के महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी अनूप वाजपेयी के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
शोक संदेश जारी
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।
