Rubika Liyaquat joins 'Times Now Navbharat' in a senior role.

Times Now Navbharat: 17 जून से टाइम्स नाउ नवभारत में क्या बड़ा होने वाला है !

TV
Spread the love

Times Now Navbharat: देश के प्रमुख हिंदी न्यूज चैनलों में शुमार टाइम्स नाउ नवभारत में बदलाव का दौर जारी है। अभी हाल में ही न्यूज की पाठशाला के होस्ट सुशांत सिन्हा ने चैनल को छोड़ न्यूज18 इंडिया ज्वाइन कर लिया। वहीं अच्छी खबर ये भी है कि न्यूज18 इंडिया छोड़ सीनियर एंकर रूबिका लियाकत ने टाइम्स नाउ नवभारत का दामन थाम लिया। रूबिका 17 जून से नए अंदाज में न्यूज की पाठशाला शो लेकर आ रही हैं जिसका प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में रूबिका लियाकत को सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वह नेटवर्क में वाइस प्रेजिडेंट (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) की अतिरिक्त भूमिका भी निभाएंगी।

आपको बता दें न्यूज18 इंडिया पर रुबिका लियाकत गूंज नाम से शो कर रही थीं। इसके पहले रूबिका लियाकत भारत-24 में रात 9 बजे का शो ‘द रुबिका लियाकत शो’ (The Rubika Liyaquat Show) शाम 6 बजे ‘दहाड़’ और वीकेंड प्रोग्राम बेबाक होस्ट करती थीं। भारत24 से पहले रूबिका एबीपी न्यूज़ के लोकप्रिय शो मास्टर स्ट्रोक को होस्ट कर रही थीं

उदयपुर से ताल्लुक रखने वाली रूबिका लियाकत ने 2007 में लाइव इंडिया के साथ अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद रुबिका लियाकत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। करीब एक साल तक लाइव इंडिया में काम करने के बाद रुबिका लियाकत ने इस्तीफा दे दिया और न्यूज़ 24 में बतौर एंकर और स्पेशल Correspondent ज्वाइन किया।

इसके बाद रूबिका Zee News का हिस्सा बनीं। और Zee News के लोकप्रिय डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ को होस्ट किया. यह शो बेहद लोकप्रिय हुआ। Zee News में रूबिका को सीनियर एंकर और एडिटर की जिम्मेदारी दी गई।

साल 2018 में रुबिका लियाकत ने Zee News से भी इस्तीफा दे दिया और एबीपी न्यूज़ नेटवर्क में शामिल हो गईं. रूबिका लियाकत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई दिग्गज हस्तियों का इंटरव्यू ले चुकी हैं।

खबरी मीडिया की तरफ से रूबिका लियाकत को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं !!