Dibang: वरिष्ठ टीवी पत्रकार और जाने-माने न्यूज एंकर दिबांग ने बड़ा फैसला लिया है। दिबांग अपना यूट्यूब चैनल दिबांग ऑफिशियल(Dibang Official) जल्द लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें दिबांग करीब एक दशक से एबीपी न्यूज (ABP News) से जुड़े हुए थे।
दिबांग ‘जन मन’ और ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’ जैसे लोकप्रिय प्राइम-टाइम शो होस्ट करने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण डिबेट शो और चुनावी कवरेज का प्रमुख हिस्सा रहे हैं। एबीपी से पहले, वह दिबांग ‘एनडीटीवी इंडिया’ के Managing Editor और ‘आज तक’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
दिबांग उन पत्रकारों में हैं, जिन्होंने टीवी पत्रकारिता को सिर्फ़ शोर और सनसनी का मंच नहीं बनने दिया। उन्होंने सवाल पूछने की उस परंपरा को जीवित रखा, जिसमें सत्ता से असहमति भी थी, समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के प्रति संवेदना भी और तथ्यों के प्रति प्रतिबद्धता भी।
पिछले कई वर्षों से तमाम चोटी के न्यूज चैनलों में विभिन्न पात्र अदा कर चुके दिबांग अब एक नए सफ़र पर निकल रहे हैं। ऐसे समय में, जब शोर को संवाद और प्रचार को पत्रकारिता का विकल्प बनाने की कोशिशें तेज़ हैं, दिबांग जैसी संतुलित, निर्भीक और विश्वसनीय आवाज़ों की ज़रूरत पहले से कहीं अधिक है।
खबरी मीडिया की तरफ से दिबांग को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं !!
