Jansatta: देश की प्रमुख मीडिया वेबसाइट जनसत्ता ने अपने Video टीम के लिए Senior Producer (Team Lead) की भर्ती निकाली है। यह अवसर उन पत्रकारों और वीडियो प्रोड्यूसर्स के लिए है, जिन्हें डिजिटल वीडियो जर्नलिज्म, यूट्यूब स्टोरीटेलिंग और हिंदी न्यूज कंटेंट का मजबूत अनुभव है।
जॉब डिस्क्रिप्शन के अनुसार, संस्थान ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है जो हिंदी भाषी दर्शकों के लिए प्रभावशाली और गहराई वाले वीडियो कंटेंट तैयार कर सके। उम्मीदवार में पत्रकारिता की समझ के साथ-साथ यूट्यूब ऑडियंस और डिजिटल वीडियो फॉर्मेट की अच्छी पकड़ होना जरूरी बताया गया है।
अनुभव और स्किल
इस पद के लिए 10 से 12 वर्षों का डिजिटल वीडियो पत्रकारिता का अनुभव जरूरी रखा गया है। उम्मीदवार को भारतीय राजनीति, समसामयिक घटनाओं और न्यूज इकोसिस्टम की गहरी समझ होनी चाहिए।
इसके अलावा उत्कृष्ट हिंदी लेखन और स्क्रिप्टिंग स्किल, YouTube Studio और एनालिटिक्स की जानकारी, विजुअल स्टोरीटेलिंग, ग्राफिक्स और डॉक्यूमेंट्री स्टाइल स्क्रिप्टिंग का अनुभव भी आवश्यक बताया गया है।
कंपनी ने फेक न्यूज और मिसइन्फॉर्मेशन वेरिफिकेशन की समझ को भी अहम योग्यता में शामिल किया है।
यह पद नोएडा ऑफिस के लिए है। इच्छुक उम्मीदवारों से अपना CV और हिंदी में कवर लेटर [email protected] पर भेजने को कहा गया है।
