Supertech: Residents protest against CAM hike in Supertech Ecovillage-1

Supertech: सुपरटेक इकोविलेज-1 में CAM बढ़ोतरी के खिलाफ हल्लाबोल

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Supertech: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सबसे बड़ी सोसाइटी  सुपरटेक इकोविलेज 1 में आज निवासियों ने यहाँ कार्यरत फैसिलिटी मैंटेनेनेंस एजेंसी YG एस्टेट के खिलाफ CAM बढ़ोतरी को लेकर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। YG फैसिलिटी एजेंसी जो यहाँ दुबारा करीब 10 माह पहले मेंटेनेंस का कार्यभार संभाला है, मनमाने तरीके से बिना निवासियों कि मंजूरी के CAM चार्ज में करीब 38% की बढ़ोतरी का फरमान जारी कर दिया है। इस वृद्धि कि सूचना YG एस्टेट ने E-mail के माध्यम से आनन् फानन् में 29 मई 2026 को जारी किया, जिसे 01 जून 26 से लागू करने का निर्देश है।

अवगत हो कि YG फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी इकोविलेज 1 में इससे पहले भी 12 वर्षों तक सोसाइटी के मेंटेनेंस का कार्य संभाल चुकी है, जिसे निवासियों ने सुविधा सेवाओं में कमी के चलते विरोध प्रदर्शन कर बाहर किया था।

इस बार पुनः YG एस्टेट को पूर्ववर्ती IRP और सुपरटेक बिल्डर कि मिलीभगत से जबरन इकोविलेज 1 में मेंटेनेंस कार्य के लिए स्थापित कर दिया गया। YG एस्टेट ने यहाँ कार्य भार संभालने के साथ ये वादा किया था कि भविष्य में वो CAM चार्ज में बढ़ोतरी नहीं करेंगे, एवं बेहतर सुविधा सेवा प्रदान करेंगे लेकिन अब YG एस्टेट निवासियों के साथ अपनी शर्तो से वादा खिलाफी पर उतर आई है।

सोसाइटी निवासी शशि भूषण शाह ने बताया कि निवासियों द्वारा सोसाइटी के अंदर फैसिलिटी ऑफिस पर प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण रहा एवं भारी संख्या में निवासियों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। निवासियों कि YG एस्टेट  प्रबंधन से बात भी हुई। निवासियों कि मुख्य मांग ये रही।

 1.  CAM वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाय।

2.  YG एस्टेट यदि इकोविलेज 1 में सुविधा सेवा देना चाहती है तो उसे शर्तों के अनुसार CAM  चार्ज ₹2.36 / Sq ft (जिसमे GST शामिल है) के रेट पर कार्य करना होगा और सुविधाओं में सुधार कर उसे बेहतर भी करना होगा।

3.  यदि YG एस्टेट पुराने रेट पर मेंटेनेंस कार्य नहीं करना चाहती है तो वो, 3 माह के नोटिस पर इस सोसाइटी से जाने के लिए स्वतंत्र है। साथ साथ जाने से पहले उसे अपनी पूरी देयता / बकाया राशि का भुगतान करना होगा और जाने से पहले नई  एजेंसी को पूर्ण रूप से चार्ज देकर जाना होगा। इस नोटिस पीरियड में निवासी इकोविलेज 1 के रखरखाव के लिए नई मेंटेनेंस एजेंसी का चयन करेंगे।

वहीं मैनेजमेंट का कहना है कि दिनों-दिन महंगाई बढ़ गई है..लेकिन पिछले 12 सालों से कोई मेंटनेंस चार्ज नहीं बढ़ाया गया है। खर्चे में बढ़ोतरी की वजह से मजबूरी में ये फैसला लिया जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ निवासियों ने YG एस्टेट के इस मनमाने CAM बढ़ोतरी और सेवा सुविधाओं में कमी के मामले को जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण CEO को पत्र के माध्यम से सूचित कर मामले में हस्तछेप करने और CAM बढ़ोतरी पर रोक लगाने कि भी मांग कि है।