2 february 2026 Ka Rashifal

1 February 2026 Ka Rashifal: जानें किस राशि को मिलेगा लाभ, कौन रहे सतर्क

Yours राशि
Spread the love

1 February 2026 Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों को आज सतर्क रहने की जरूरत है, तो कुछ के लिए दिन नए अवसर और सफलता के योग बना रहा है। कहीं स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है, तो कहीं पारिवारिक और कार्यक्षेत्र से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जानिए आज का विस्तृत राशिफल और समझें कि आपका दिन कैसा रहने वाला है।

1 February Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

वृषभ राशि

आज आप किसी खास काम को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं। मन में लगातार चिंता बनी रहेगी, लेकिन आज उस काम में सफलता मिलना थोड़ा कठिन लग रहा है। परिवार में पत्नी या बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी आ सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी कमजोर रह सकती है और खर्च अधिक होंगे। व्यापार या नौकरी में विरोधी वर्ग आपके काम में अड़चन पैदा कर सकते हैं। आज किसी भी तरह का बड़ा लेनदेन या निवेश करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि

आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में अच्छे आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। किसी विशेष और प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से आपको बड़ी पार्टनरशिप या नया कार्यक्षेत्र मिल सकता है। घर में मेहमानों का आना-जाना बना रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा और पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप परिवार और बच्चों के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका असर आपकी पूरी जिंदगी पर पड़ेगा। मन में आत्मविश्वास रहेगा और मनपसंद काम करने का अवसर मिलेगा। किसी नए और बड़े कार्य की योजना दिमाग में बन सकती है। व्यापार या व्यवसाय में बड़ा निवेश करने के योग बन रहे हैं, लेकिन फैसला सोच-समझकर लें।

सिंह राशि

आज आप शारीरिक रूप से खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं, जिससे किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। थकान और तनाव के कारण हाथ में आया मौका भी निकल सकता है। व्यापार या व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिलने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। वाहन चलाते समय या यात्रा में पूरी सावधानी बरतें।

कन्या राशि

आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। मन अशांत रहेगा और छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला कार्यक्षेत्र में न लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार देना ठीक नहीं रहेगा। पत्नी और बच्चों से मतभेद की स्थिति बन सकती है।

तुला राशि

आज आप किसी परिचित व्यक्ति के साथ बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी और जिस उद्देश्य से जा रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार या नौकरी में आपको बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है। साथ ही कोई नया और बड़ा अवसर भी सामने आ सकता है। हालांकि पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई को लेकर कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। किसी खास व्यक्ति की मदद से आपको नया कार्यक्षेत्र या प्रोजेक्ट मिल सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। परिवार और बच्चों के साथ घूमने या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बन सकता है।

धनु राशि

आज आपका दिन उदासी और चिंता से भरा रह सकता है। कोई दुखद समाचार मिलने की संभावना है, जिससे मन परेशान रहेगा। व्यापार या व्यवसाय में धोखा मिलने का खतरा है। आपके सहयोगी या पार्टनर विरोधियों से मिलकर आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। आज बड़ा निवेश करना ठीक नहीं रहेगा। परिवार में पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मकर राशि

आज आप कई बातों को लेकर चिंतित रह सकते हैं, खासकर अपने स्वास्थ्य को लेकर। धीरे-धीरे स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। पत्नी और बच्चों के भविष्य की चिंता भी मन में रहेगी। व्यापार या व्यवसाय में नुकसान की स्थिति बन सकती है। परिवार में विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है, इसलिए किसी विवाद से दूर रहें।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलने के योग हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आपको बड़ा पद और प्रतिष्ठा मिल सकती है। किसी पुराने विवाद के खत्म होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक या शुभ कार्य के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ बाहर घूमने और आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

मीन राशि

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप किसी बड़े कार्य को लेकर विचार जरूर करेंगे, लेकिन अभी उसे शुरू करने का समय अनुकूल नहीं है। किसी परिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार देना नुकसानदेह हो सकता है और धन फंस सकता है। घर में स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। पत्नी और बच्चों से मतभेद की स्थिति भी बन सकती है।

मेष राशि

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में बीत सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार में किसी आकस्मिक दुर्घटना का योग बन सकता है, इसलिए सतर्क रहें। आज वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी है, नहीं तो कोई महत्वपूर्ण काम हाथ से निकल सकता है। परिवार में चल रहे मनमुटाव को दूर करने का प्रयास करें।