Speed ​​Post

Speed ​​Post: 1 अक्टूबर से स्पीड पोस्ट के चार्ज बदल जाएंगे, आपकी जेब पर कितना होगा असर?

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Speed Post: भारत सरकार ने स्पीड पोस्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव किया है।

Speed Post: भारत सरकार ने स्पीड पोस्ट सेवाओं (Speed ​​Post Services) में बड़ा अपडेट किया है। नए नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे। रेट्स रीवाइज किए गए हैं और कुछ नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिससे डाक सेवा (Postal Service) ज्यादा सुरक्षित और आसान बन सके। दिल्ली से मुंबई जैसे शहरों के बीच अब दस्तावेज/छोटे आइटम भेजने की शुरुआती कीमत 47 रुपये होगी। ये बदलाव ऑपरेशन की लागत और सर्विस सुधार को ध्यान में रखकर किए गए हैं। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

जानिए क्या-क्या बदला है?

स्पीड पोस्ट (Speed ​​Post) में कई नई वैल्यू-एडेड सर्विस शामिल की गई हैं। इसमें OTP आधारित सुरक्षित डिलीवरी, ऑनलाइन पेमेंट, SMS नोटिफिकेशन, ऑनलाइन बुकिंग और रियल-टाइम डिलीवरी अपडेट जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इसके अलावा यूज़र रजिस्ट्रेशन की सुविधा और छात्रों के लिए 10 प्रतिशत डिस्काउंट भी मिलेगा।

OTP आधारित डिलीवरी और ऑनलाइन सुविधा

अब पार्सल की डिलीवरी तभी होगी जब रिसीवर डाक विभाग द्वारा भेजा गया OTP कन्फर्म करेगा। इससे गलत हाथों में सामान जाने की संभावना कम होगी। साथ ही, ग्राहक घर बैठे ऑनलाइन पेमेंट और ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। पार्सल की स्थिति का SMS अलर्ट और रियल-टाइम ट्रैकिंग भी उपलब्ध होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

नए रेट्स दूरी और वजन के हिसाब से

सरकार ने शुल्क को दूरी और वजन के आधार पर रीवाइज किया है।

लोकल एरिया: 50 ग्राम तक 19 रुपये, 51–250 ग्राम 24 रुपये, 251–500 ग्राम 28 रुपये।

200 किमी तक: 50 ग्राम तक 47 रुपये, 51–250 ग्राम 59 रुपये, 251–500 ग्राम 70 रुपये।

201–500 किमी: 50 ग्राम तक 47 रुपये, 51–250 ग्राम 63 रुपये, 251–500 ग्राम 75 रुपये।

501–1000 किमी: 50 ग्राम तक 47 रुपये, 51–250 ग्राम 68 रुपये, 251–500 ग्राम 82 रुपये।

2000 किमी से ज्यादा: 50 ग्राम तक 47 रुपये, 51–250 ग्राम 77 रुपये, 251–500 ग्राम 93 रुपये।

उदाहरण के तौर पर दिल्ली से मुंबई (लगभग 1400 किमी) की दूरी पर 50 ग्राम तक का डॉक्यूमेंट भेजने की शुरुआती कीमत 47 रुपये तय की गई है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः PF Withdrawal: फॉर्म का झंझट खत्म, अब ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा!

वैल्यू-एडेड सर्विस और चार्ज

अगर ग्राहक चाहते हैं कि सामान सिर्फ तय व्यक्ति को ही मिले तो वे रजिस्ट्रेशन सर्विस का विकल्प चुन सकते हैं। इसकी चार्जिंग 5 रुपये प्रति आइटम + लागू GST होगी। वहीं, OTP डिलीवरी ऑप्शन के लिए भी 5 रुपये प्रति आइटम + GST अतिरिक्त देना होगा। इन सुविधाओं से डाक सेवा और अधिक सुरक्षित व विश्वसनीय बन जाएगी।