मुख्यमंत्री ने कहा, श्रीकृष्ण के जीवन से मिलती है प्रेरणा
Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और शिक्षाओं को मानवता के लिए प्रेरणादायक बताया और सभी से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

श्रीकृष्ण के जीवन से मिलती है प्रेरणा
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन अधर्म, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष की भावना को प्रज्वलित करता है। सीएम ने बताया कि श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा और सद्भावना जैसे मूल्यों की शिक्षा मिलती है, जो आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand News: धराली के आपदा प्रभावित जगह पर पहुंची शासन द्वारा गठित टीम
गीता के उपदेश आज भी प्रासंगिक
सीएम धामी ने अपने संदेश में भगवान श्रीकृष्ण को मानवता का सच्चा संरक्षक और मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनके उपदेश भगवद् गीता के रूप में हमें जीवन का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि श्रीकृष्ण ने गीता में भक्ति, ज्ञान, योग और निष्काम कर्म का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए दिशानिर्देशक है। इसके साथ ही, उन्होंने दीन-दुखियों और समाज के उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने का भी संदेश दिया।
ये भी पढ़ेंः Dehradun: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राज्य हित में 6 बड़ी घोषणाएं
समाज में प्रेम और समरसता की अपील
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, भाईचारा और समरसता की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इन मूल्यों को अपनाकर उत्तराखंड के विकास में सक्रिय भागीदार बनें। सीएम धामी ने जन्माष्टमी के इस पर्व को सामाजिक एकता और सौहार्द के लिए एक अवसर के रूप में देखने पर जोर दिया।
