Punjab

Punjab की सड़क सुरक्षा फोर्स ने रचा इतिहास, 35 हजार लोगों की बचाई जान

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab की मान सरकार द्वारा शुरू की गई सड़क सुरक्षा फोर्स ने कम समय में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।

Punjab News: पंजाब की मान सरकार की सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) ने एक साल से भी कम समय में सड़क सुरक्षा और जनसेवा में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जनवरी 2024 में शुरू हुई यह फोर्स न केवल सड़क दुर्घटनाओं को रोक रही है, बल्कि अब तक 35 हजार से अधिक लोगों की जान बचा चुकी है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की नई सोच और ईमानदार नीयत ने पंजाब की सड़कों को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

हर 30 किलोमीटर पर तैनात SSF टीमें

आपको बता दें कि पंजाब के 4100 किलोमीटर लंबे सड़क नेटवर्क पर हर 30 किलोमीटर पर SSF की टीमें तैनात हैं। टोयोटा हिलक्स और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसे आधुनिक वाहनों से लैस ये टीमें हादसे की सूचना मिलते ही 5-7 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार देती हैं और अस्पताल पहुंचाती हैं। इस त्वरित कार्रवाई ने हजारों परिवारों को टूटने से बचाया है।

ये भी पढ़ेंः Punjab में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, मान सरकार यह टेस्ट करेगी फ्री

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाती है गर्व

SSF में 28 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं, जो सड़क सुरक्षा के साथ-साथ समाज में सशक्तिकरण का उदाहरण पेश कर रही हैं। यह फोर्स न केवल सड़क हादसों को रोक रही है, बल्कि नशे की तस्करी, वाहन चोरी जैसे आपराधिक मामलों में भी सफलता हासिल कर रही है। इसके साथ ही 12 लोगों को आत्महत्या से रोकने, देर रात महिला यात्रियों, स्कूली बच्चों और पर्यटकों को सुरक्षित पहुंचाने जैसे कार्य इस फोर्स के मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाते हैं।

स्कूल बच्चों की सुरक्षा में मील का पत्थर

वर्ष 2024 में SSF के तैनाती क्षेत्रों में स्कूल जाते या लौटते समय किसी भी बच्चे की सड़क हादसे में मृत्यु नहीं हुई। यह उपलब्धि पंजाब के लिए गर्व का विषय है और सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

तकनीक से लैस स्मार्ट पुलिसिंग

SSF आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। स्पीड गन, बॉडी कैमरा, ई-चालान सिस्टम, मोबाइल डेटा और AI तकनीक का उपयोग कर यह फोर्स तेज, पारदर्शी और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित कर रही है। इसकी वजह से अस्पतालों में खर्च कम हुआ, बीमा क्लेम में कमी आई और पर्यटन को बढ़ावा मिला। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और जनता का सरकार पर भरोसा बढ़ा है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: स्कूलों में शुरू होगी नशा मुक्ति की पढ़ाई, CM मान और केजरीवाल ने फाजिल्का में की शुरुआत

नई सोच वाला नया पंजाब

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की अगुवाई में SSF ने न केवल सड़क सुरक्षा को मजबूत किया, बल्कि हर पंजाबी को यह भरोसा दिलाया कि सरकार हर पल उनके साथ है। यह फोर्स सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि उस सोच की जीत है जो जनता की जान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। पंजाब अब बदल रहा है सुरक्षित, सशक्त और संवेदनशील दिशा में।