Bihar

Bihar News: 26.26 करोड़ की लागत से दरभंगा के पुरानी कमला नदी पर बनेगा गेटेड वीयर – उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार राजनीति
Spread the love

दरभंगा के धेरूख ग्राम में कमला नदी पर 26.26 करोड़ की गेटेड वीयर परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति

परियोजना से बाढ़ पर नियंत्रण, जल संसाधन और सिंचाई में होगा सुधार

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित धेरूख ग्राम में पुरानी कमला नदी पर गेटेड वीयर (Gated Weir) एवं उससे जुड़े अन्य निर्माण कार्यों की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना पर 26 करोड़ 26 लाख 5 हजार 421 रुपये खर्च किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस निर्माण योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सिंचाई क्षमता को बढ़ाना, बाढ़ नियंत्रण और जल संचयन में सुधार करना है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: मासूम बच्चों से मेहनत-मजदूरी कराने वाले सावधान

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बाढ़ नियंत्रण और जल संचयन के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2005 की तुलना में अब हम आपदा से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पहले, 2007-08 में जब नेपाल से एक लाख 93 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, तो 15 जिले बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गए थे। लेकिन पिछले साल जब 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, तब भी केवल 156 गांवों में ही पानी घुसा। हमारे लिए पहले बाढ़ का पानी विभीषिका थी, लेकिन अब उचित प्रबंधन के कारण यह वरदान साबित होने जा रही है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: 30 जुलाई को सिपाही की लिखित परीक्षा में 4 अभ्यर्थी गिरफ्तार, 6 पर कार्रवाई