26 July 2025 Ka Rashifal

26 July 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

26 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 26 जुलाई को श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि शनिवार को रात 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। शनिवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 6 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

Pic Social Media

मेष राशि (Aries)  नौकरी करने वालों को ऑफिस में अपना काम पूरे करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके काम को देखकर कार्यस्थल पर प्रमोशन को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। साथ ही, परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपका मन काम में लगा रहेगा। हालांकि, घर के छोटे बच्चों को आपको कुछ समय देना होगा।

वृष राशि (Taurus)   आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपकी कोई मन की इच्छा भी पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी वाला काम मिलने से उसमें आपको अपने जूनियर का पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें शांति बनाने की पूरी कोशिश करें, लेकिन वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आज आपका कोई प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी मामला सुलझेगा।

ये भी पढ़ेंः Shanidev: 500 साल बाद शनि मार्गी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

मिथुन राशि (Gemini)   कामकाज के मामले में आपको फाइनेंस से जुड़े फैसले लेने होंगे क्योंकि, आने वाले समय में आज ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिसके लिए आपको मेहनत करनी होगी। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बनाई जा सकती है और शाम को परिवार के सदस्यों के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान भी बन सकता है।

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव को करने की सोचेंगे। आपको नौकरी को लेकर भी कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। संतान के करियर को लेकर आप उन्हें कोई दूसरा कोर्स  ज्वाइन करा सकते हैं। आपके घर परिवार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपकी सामाजिक कामों में भी काफी रुचि रहेगी। आपको साझेदारी में कोई काम करने से बेहतर लाभ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)   नौकरी करने वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपके टीमवर्क को देखकर हैरान रह जाएंगे और आपकी सराहना भी की जाएगी। साथ ही, आपको आसपास के लोगों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको कुछ लोगों से प्रेरणा भी मिल सकती है, जिससे खुशी महसूस होगी। अगर लंबे समय से किसी कानूनी विवाद या झगड़े में फंसे थे तो अब आपको उनसे छुटकारा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, जिससे एक दूसरे को जानने का बेहतर मौका मिलेगा। आपकी कोई धार्मिक काम करने की इच्छा थी, तो वह पूरी हो सकती है। आप इमोशन में आकर कोई फैसला न लें। आप कुछ नया करने की कोशिश करें, तो बेहतर रहेगा, लेकिन इसमें आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप किसी सरकारी योजना में धन लगा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra)  व्यापार और नौकरी के मामले में आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम अच्छा चलेगा, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा। कार्यस्थल पर आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को तैयार रखना होगा क्योंकि, इनकी जरूरत कभी भी पड़ सकती है। साथ ही, अपने आसपास के लोगों पर भी नजर बनाए रखें। आप अपने अच्छे व्यवहार और बातचीत करने के तरीके से लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आज आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन इससे आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप संतान के कहने पर किसी नये वाहन के खरीदारी कर सकते हैं। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः Astro: 100 साल बाद पितृ पक्ष में एक साथ सूर्य-चंद्र ग्रहण! इन राशियों का आएगा गोल्डन टाइम!

मकर राशि (Capricorn)   आपको किसी भी कानूनी दस्तावेज पर साइन करते समय सावधानी बरतनी होगी। पहले सभी चीजों को अच्छी तरह जांच ले और उसके बाद ही किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करें। आप कार्यक्षेत्र में अपने कामों को एक एक करके निपटाएंगे जिससे बहुत संतुष्टि महसूस होगी। साथ ही, घर के कुछ जरूरी काम निपटाने में भी आपका ज्यादा समय निकल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे, लेकिन काम को लेकर कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपका रिश्ता और गहरा होगा। आपने यदि किसी को धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई भी लेनदेन थोड़ा सोच विचारकर करें। आप परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  आप पूरे दिन किसी शुभ समाचार के इंतजार में रह सकते हैं। व्यापार के मामले में आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। धन लाभ के भी अच्छे योग बन रहे हैं। लव लाइफ बिता रहे लोगों का दिन भी अच्छा रहने वाला है। आपके बीच का प्रेम बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी आस-पड़ोस में हो रहे लड़ाई-झगड़े में ना पड़ें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में कुछ नई समस्या खड़ी हो सकती हैं, जिन्हें आपको मिल बैठकर दूर करना होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।