Chhattisgarh

Chhattisgarh News: CM विष्णु देव साय ने स्वर्गीय निखिल कश्यप को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ राजनीति
Spread the love

शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित विधायक कॉलोनी में आयोजित शोक सभा में शामिल होकर वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र स्वर्गीय निखिल कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्व. निखिल कश्यप की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की।

ये भी पढ़ें:Chhattisgarh News: पहाड़ी कोरवाओं के लिए चिरायु योजना बन रही वरदान

मुख्यमंत्री साय ने इस दुःखद अवसर पर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: बिजली बिल शून्य, आय में वृद्धि पीएम सूर्य घर योजना बनी आमजनों के लिए वरदान