Jharkhand सरकार ने बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी यादव को राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Jharkhand News: झारखंड सरकार ने बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी यादव (Janaki Yadav) को राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने सोमवार को उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी। जानकी यादव की नियुक्ति को सामाजिक न्याय और राजनीतिक संतुलन की दिशा में सरकार का एक राजनीतिक कदम माना जा रहा है।

आपको बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने जानकी यादव पर विश्वास जताते हुए कहा कि वह आयोग के माध्यम से सामाजिक न्याय को मजबूत करने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। इस नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया है।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand के CM हेमंत सोरेन ने ‘कैप्टन कूल’ धोनी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
जानकी यादव का राजनीतिक सफर
जानकी यादव 2014 में झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के टिकट पर बरकट्ठा विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बने थे। वर्ष 2015 में वह बाबूलाल मरांडी के छह अन्य विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।
राजनीति में कई उतार-चढ़ाव झेलने के बाद उन्होंने 2024 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) का दामन थामा और उसी वर्ष विधानसभा चुनाव में फिर से बरकट्ठा से मैदान में उतरे, लेकिन इस बार उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: निकाय चुनाव की प्रक्रिया तेज, पिछड़ा वर्ग आयोग की नियुक्ति का प्रस्ताव सीएम को भेजा
अब जानकी यादव को पिछड़ा वर्ग आयोग जैसी अहम संस्था की कमान सौंपकर हेमंत सरकार ने सामाजिक व संगठनात्मक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण संदेश देने का काम किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम राज्य में सामाजिक संतुलन साधने और पिछड़े वर्ग की आवाज़ को सशक्त मंच देने की दिशा में सार्थक साबित होगा।
