Punjab

Punjab: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने यूपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षा पास करने वाले लारसन सिंगला के घर पहुंचकर दी बधाई

पंजाब राजनीति
Spread the love

कहा, चुनौतियों के बावजूद देश की सबसे अधिक प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा पास कर लारसन सिंगला पंजाब के नौजवानों के लिए बना प्रेरणा स्रोत

हमारे युवाओं की छिपी प्रतिभा को निखारने और मार्गदर्शन देने के लिए पंजाब सरकार ने मेंटरशिप प्रोग्राम शुरू किया है: कुलतार सिंह संधवां

Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां आज पातड़ां के युवा लारसन सिंगला (तहसीलदार) को देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा यूपीएससी पास करने पर बधाई देने उनके घर पहुंचे। स्पीकर संधवां ने लारसन, उनकी पत्नी प्रभ, पिता संतोष कुमार सिंगला और अन्य परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि अनेक चुनौतियों के बावजूद देश की सबसे कठिन परीक्षा पास कर लारसन सिंगला पंजाब के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। इस मौके पर विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Punjab के कारोबारियों को तोहफा, मान सरकार ने किया बड़ा ऐलान

इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन उसे निखारने की ज़रूरत थी। इसी को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मेंटोरशिप और एक दिन डीसी/एसएसपी संग कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिनसे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए शिक्षकों और प्रिंसिपलों को फिनलैंड और सिंगापुर में प्रशिक्षण के लिए भेजा है, जबकि पिछली सरकारों के समय सिर्फ मंत्री ही विदेश यात्राएं करते थे।

स्पीकर संधवां ने कहा कि यह खुशी और गर्व की बात है कि पंजाब के युवा राज्य की पुरानी शान को बहाल करने लगे हैं और उपलब्धियां हासिल कर सूबे को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। “बेहिम्मतें ने लोग जो शिकवा करें मुकद्दरां दा…” शेर सुनाते हुए संधवां ने कहा कि लारसन भले ही कॉलेज जाकर अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाई और मेहनत से अपना मुकाम हासिल किया।

कुलतार सिंह संधवां ने युवाओं को लगन और मेहनत से काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि लारसन ने पंजाब, पातड़ां, अपने परिवार और शिक्षकों का नाम रोशन किया है। युवा पीढ़ी को चाहिए कि वे लारसन जैसे साहसी युवाओं से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य हासिल करें। इस दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन महिंगा सिंह बराड़, एस.डी.एम अशोक कुमार, डी.एस.पी इंदरपाल सिंह चौहान, लायंस क्लब के सदस्य गांधी राम, डेविड सिंगला, अंचित और वनीत सिंगला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Punjab में आज ऑपरेशन ‘शील्ड’ के तहत मॉक ड्रिल, कई जिलों में होगा ब्लैकआउट, जानिए पूरा शेड्यूल

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां पातड़ां में तहसीलदार लारसन सिंगला द्वारा यूपीएससी परीक्षा पास करने पर सिंगला परिवार को बधाई देते हुए।