Punjab के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने X पर दी जानकारी
Punjab News: पंजाब के स्कूली छात्रों (School Students) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) की घोषणा कर दी है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने कहा कि सभी सरकारी और निजी स्कूल इतने दिन तक बंद रहेंगे। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः Punjab News: अरविंद केजरीवाल और CM मान ने महाराजा अग्रसेन को अर्पित की श्रद्धांजलि
सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा आदेश
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने सोशल मीडिया X के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी (Extreme Heat) के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है, इसलिए सभी स्कूलों को 2 जून से 30 जून तक बंद रखने का फैसला किया गया है। इस दौरान छात्रों को गर्मी से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः Punjab में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 183 तस्कर गिरफ्तार; भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त
बढ़ते तापमान के कारण फैसला
पिछले कुछ दिनों से पंजाब (Punjab) में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों में चिंता थी। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है जिससे छात्रों को सुरक्षित और स्वस्थ रखा जा सके।
