Punjab

Punjab: नशा मुक्त पंजाब के लिए पुलिस की भूमिका बेहद अहम: CM Mann

पंजाब राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री ने कहा- इस बुराई को जड़ से समाप्त करना हमारा मकसद

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने राज्य को नशा मुक्त करने के अपने संकल्प को एक बार फिर दोहराते हुए पंजाब पुलिस (Punjab Police) की अहम भूमिका पर जोर दिया। बता दें कि डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) से सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) के पद पर पदोन्नत हुए 18 पुलिस अधिकारियों से बातचीत के दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब पुलिस की समृद्ध विरासत को कायम रखते हुए नशे की बुराई को खत्म करने में पुलिस महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

पंजाब पुलिस की शानदार विरासत

सीएम मान (CM Mann) ने पंजाब पुलिस की गौरवशाली परंपरा को याद करते हुए कहा कि इस बल ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में दूसरी रक्षा पंक्ति के रूप में काम किया है। उन्होंने कहा, ‘पंजाब पुलिस का इतिहास बहादुरी, कुर्बानी और अनगिनत उपलब्धियों से भरा है। इसने न केवल सीमावर्ती राज्य में कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा, बल्कि आतंकवाद को खत्म करने में भी अहम भूमिका निभाई।’

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, पंजाब में अब रजिस्ट्री कराने के लिए नहीं लगाने होंगे तहसील के चक्कर

नशे के खिलाफ जंग में पुलिस की जिम्मेदारी

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने जोर देकर कहा कि पंजाब नशे के खिलाफ देश की लड़ाई में सबसे आगे है, और इस मिशन में पंजाब पुलिस की भूमिका अहम है। उन्होंने नव-पदोन्नत अधिकारियों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूत करें। सीएम मान ने कहा, ‘पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। आने वाली पीढ़ियों को नशे के चंगुल से बचाना समय की मांग है।’

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab: IPS ऋषभ भोला बने स्कूल ऑफ एमिनेंस, राजपुरा के विद्यार्थियों के मार्गदर्शक

पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के बाद अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये अधिकारी पंजाब पुलिस की शानदार परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सार्वजनिक सेवा के प्रति उच्च स्तर की पेशेवर प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।