Drug free Punjab

Drug free Punjab: पंजाब के मंत्रियों-विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी, गांव-गांव निकलेगी नशा मुक्ति यात्रा

पंजाब राजनीति
Spread the love

31 मई तक लक्ष्य, जानें कौन कहां करेगा कार्यक्रम?

Drug free Punjab: पंजाब की मान सरकार (Mann Government) नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है, जिसका लक्ष्य 31 मई 2025 तक राज्य को पूरी तरह नशा मुक्त बनाना है। इस महा जनसंपर्क अभियान (Big Public Relations Campaign) के तहत पंजाब के मंत्री, विधायक और क्षेत्र इंचार्ज नशा मुक्ति यात्राएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की 3 ग्राम पंचायतों या वार्डों में नशा मुक्ति यात्राएं (De-Addiction Trips) निकाली जाएंगी, जिससे नशे के खात्मे का संदेश हर घर तक पहुंचे। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

मंत्रियों और विधायकों की जिम्मेदारी

नशा मुक्ति अभियान (De-Addiction Campaign) को गति देने के लिए पंजाब सरकार ने मंत्रियों और विधायकों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: पिछली सरकारों ने पंजाब को नशे में धकेला, अब इसे जड़ से खत्म करेंगे: CM Mann

जानें कौन कहां करेगा कार्यक्रम?

  • मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल: अजनाला क्षेत्र में नशा मुक्ति कार्यक्रम।
  • मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ: जंडियाला क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान।
  • स्पीकर कुल्तार सिंह संधवा: कोटकपूरा क्षेत्र में नशा मुक्ति यात्रा।
  • मंत्री मोहिंदर भगत: जालंधर वेस्ट के विभिन्न वार्डों में नशा मुक्ति यात्रा।
  • डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह: गढ़शंकर क्षेत्र में नशा मुक्ति कार्यक्रम।
  • मंत्री रवजोत सिंह: शाम चौरासी क्षेत्र में नशा मुक्ति यात्रा।
  • मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद: खन्ना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नशा मुक्ति कार्यक्रम।
  • मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया: साहनेवाल क्षेत्र में नशा मुक्ति यात्रा।
  • मंत्री लालचंद कटारूचक: भोआ क्षेत्र में नशा मुक्ति कार्यक्रम।
  • मंत्री डॉ. बलबीर सिंह: पटियाला रूरल क्षेत्र में नशा मुक्ति यात्रा।
  • मंत्री हरजोत बैंस: आनंदपुर साहिब क्षेत्र में नशा मुक्ति यात्रा।
  • मंत्री हरपाल चीमा: दिड़बा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नशा मुक्ति कार्यक्रम।
  • मंत्री बरिंदर कुमार गोयल: लहरा क्षेत्र में नशा मुक्ति यात्रा।
  • मंत्री अमन अरोड़ा: सुनाम क्षेत्र में नशा मुक्ति यात्रा।
  • मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां: लंबी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नशा मुक्ति कार्यक्रम।
  • मंत्री बलजीत कौर: मलोट क्षेत्र में नशा मुक्ति यात्रा।
  • मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर: पट्टी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नशा मुक्ति कार्यक्रम।

ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, जेलों में AI और जैमर से होगी कड़ी निगरानी

इस अभियान का उद्देश्य

पंजाब सरकार (Punjab Government) का यह अभियान, जिसे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ नाम दिया गया है, न केवल नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर केंद्रित है, बल्कि जनभागीदारी के जरिए सामाजिक जागरूकता और बदलाव लाने पर भी जोर देता है। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में शुरू इस मुहिम में पंचायतें, ग्राम रक्षा समितियां, पुलिस और जिला प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं।