MP News: स्कूल-कॉलेज में अराजकता बर्दाश्त नहीं, छेड़खानी करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई-CM मोहन यादव
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को अपराध और अपराधियों को लेकर सख्त आदेश दे दिया है। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) मध्य प्रदेश की धरती से पूरी तरह से अपराध खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि अपराध (Crime) और अपराधियों के खिलाफ अगर कोई अफसर किसी के प्रभाव में आकर ठोस कार्रवाई करने की बजाए संरक्षण की स्थिति में दिखे तो वह मैदान में रहने योग्य नहीं है। उसे तुरंत हटा दें। खासकर महिला अपराधों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसा सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आदेश दिया है।

ये भी पढ़ेंः MP News: रीवा को मिली बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने MP के पहले हाईटेक कोर्ट का किया लोकार्पण
ये दो टूक निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने मंगलवार को गृह विभाग (Home Department) की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने डीजीपी कैलाश मकवाना से कहा कि पुलिस अधीक्षकों से हर दिन की कार्य रिपोर्ट का ब्योरा मांगे। उन्होंने भोपाल, गुना, जबलपुर, उज्जैन समेत दूसरे जिलों में सामने आई महिला अपराधों से जुड़ी घटनाओं के जिम्मेदारों को खोजने, कड़ी कार्रवाई करने, महिलाओं और नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के निर्देश दिए।
रोको-टोको अभियान
मध्य प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थाओं (Educational Institutions) के प्रमुखों को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिसर में रोको-टोको अभियान (Rocco-Toco Campaign) नियमित रूप से जारी रहे। कहीं कोई संदिग्ध स्थिति न बने, इसकी जवाबदेही तय करें। समय से पूर्व पुलिस को सूचना दें। ऐसा करने में विफल रहने वाले संस्था प्रमुखों को कार्रवाई के दायरे में लेने की बात कही। बैठक में वीसी के जरिए पुलिस अधीक्षकों को शामिल किया गया था।
ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले किसानों और उद्यमियों के लिए MP में ढेरों अवसर
आउट ऑफ टर्न प्रमोशन कल
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बालाघाट समेत दूसरे जिलों में नक्लवाद और अपराध के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को जल्द आउट ऑफ प्रमोशन मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार सीएम मोहन यादव से मिली हरी झंडी के बाद गुरुवार को प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने के लिए बड़ा कार्यक्रम हो सकता है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि शिक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी आवश्यक है। स्कूल-कॉलेजों में अराजक तत्वों की शिकायत शिक्षक तत्काल थाने में करें। छेड़खानी करने वालों को किसी भी हाल में न बख्शें। डीजीपी कैलाश मकवाना, स्पेशल डीजी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने महिला अपराध नियंत्रण को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में सीएस अनुराग जैन, एसीएस डॉ. राजेश राजौरा भी मौजूद थे।
