Punjab

Punjab: पंजाब के खेतों को सुखाकर किसी और को पानी नहीं दिया जा सकता- बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब राजनीति
Spread the love

कहा, पंजाब के पानी की रक्षा के लिए पंजाब सरकार उठाएगी हर कदम

“केंद्र की शह पर कायदे-कानून को ताक पर रखकर बुलाई गई बीबीएमबी की किसी बैठक में नहीं जाएगा पंजाब”

फिरोजपुर फीडर परियोजना पास होने पर किसानों ने जल स्रोत मंत्री का करवाया मुंह मीठा

Punjab News: पंजाब के जल स्रोत मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के खेतों को सुखाकर किसी और को पानी नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाब के पानी की रक्षा के लिए हर ज़रूरी कदम उठाएगी और किसी भी कीमत पर पंजाब के पानी की लूट नहीं होने दी जाएगी।

ये भी पढ़ेंः  Punjab: पंजाब के युवाओं के लिए केजरीवाल ने की बड़ी घोषणा, हर गांव में होगा स्पोर्ट्स क्लब का निर्माण

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पानी के मुद्दे पर पंजाब का रुख बिल्कुल स्पष्ट और साफ़ है कि पंजाब अपना हक नहीं छोड़ेगा। हरियाणा अपने हिस्से से पहले ही ज़्यादा पानी ले चुका है। पंजाब केंद्र या हरियाणा के दबाव के आगे नहीं झुकेगा।

एक अन्य सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा तय नियमों के अनुसार बुलाई गई बैठक में तो पंजाब भाग लेगा, लेकिन केंद्र की शह पर कायदे-कानून को ताक पर रखकर बुलाई गई किसी भी बैठक में शामिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पानी के मुद्दे पर 5 मई को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें पंजाब के हितों की रक्षा के लिए पक्की रणनीति तैयार की जाएगी।

इस दौरान फिरोजपुर फीडर नहर की 647.43 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत होने पर फाजिल्का ज़िले के किसानों ने कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल का मुंह मीठा करवाया। किसानों ने इसके लिए पंजाब सरकार का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिसके प्रयासों से यह नहर परियोजना स्वीकृत हुई है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार की मुफ्त बस यात्रा योजना ने बदली लाखों महिलाओं की जिंदगी

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फिरोजपुर फीडर की क्षमता वृद्धि और नई बनने के बाद फाजिल्का, फिरोजपुर, मुक्तसर साहिब और फरीदकोट के किसानों को जहां पूरा नहर का पानी मिलेगा, वहीं फाजिल्का ज़िले के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान के कसूर नाले से आने वाले काले पानी से भी मुक्ति मिलेगी। कैबिनेट मंत्री के साथ फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना, बल्लुआना के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी और पूर्व विधायक अरुण नारंग भी मौजूद थे।