Punjab: 4 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, मान सरकार की नीति लाई औद्योगिक क्रांति
Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार को बड़ी सफलता मिली है। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) की अपराधों के खिलाफ सख्ती और प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था के चलते पंजाब (Punjab) में तीन सालों के दौरान एक लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

ये भी पढे़ंः Punjab: पंजाब में नशे के खिलाफ मान सरकार की नई रणनीति, अब गांव-गांव चलेगा विशेष अभियान
लोगों को मिलेगा रोजगार
मान सरकार (Mann Government) के उद्योग एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (Minister Tarunpreet Singh Saund) ने जानकारी दी कि उद्योगों की उन्नति एवं समृद्धि के लिए मान सरकार की गंभीरता एवं सहृदयता के चलते मार्च 2022 से लेकर अब तक 1,00,346 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव (Investment Proposal) मिल चुके हैं। इसके वजह से 4 लाख से ज्यादा व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। सौंद ने दूसरे उद्योगपतियों को भी पंजाब में निवेश करने का आह्वान किया है। आपको बता दें कि मंत्री सौंद (Ministerial Sound) ने पंजाब के कई उद्योगपतियों के साथ उद्योग भवन में बैठक भी की थी और उनकी फीडबैक लिए जिससे पंजाब में माहौल को और उद्योग अनुकूल करने के लिए नीतियां तैयार की जा सकें।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के उद्योगपतियों को बड़ी राहत देते हुए लंबित पड़े मामलों के निपटारे के लिए एकमुश्त निपटान योजना (OTS) भी शुरुआत की गई है। इस योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2025 है जिससे डिफाल्टरों को अपने बकाया के भुगतान के लिए अच्छा-खासा समय मिल सके।
ये भी पढे़ंः Punjab News: डीजीपी गौरव यादव ने सभी SSPs और CPs के साथ समीक्षा बैठक बुलाई
पंजाब में इकाइयां स्थापित करने में दिलचस्पी दिखा रहे औद्योगिक कंपनियां
उद्योग मंत्री (Minister of Industry) ने जानकारी दी कि पंजाब की उद्योग अनुकूल नीतियों के चलते बड़े-बड़े औद्योगिक घराने पंजाब में अपनी इकाइयां स्थापित करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मान सरकार के कार्यकाल के दौरान टाटा स्टील लिमिटेड (2600 करोड़ रुपये), अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (1400 करोड़ रुपये), सनाथन पॉलीकोट प्राइवेट लिमिटेड (1600 करोड़ रुपये), रुचिरा पेपर्स लिमिटेड (1137 करोड़ रुपये), नेस्ले इंडिया लिमिटेड (583 करोड़ रुपये), हैप्पी फोर्जिंग्स (438 करोड़ रुपये), टोपन स्पेशलिटी फिल्म्स लिमिटेड (787 करोड़ रुपये), फ्रेडेनबर्ग ग्रुप (339 करोड़ रुपये), ओएकेमेटकार्प लिमिटेड (309 करोड़ रुपये), कारगिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (160 करोड़ रुपये) के प्रमुख प्रोजेक्ट प्राप्त हुए हैं।
निवेश के लिए पंजाब का माहौल है बेहतर
उद्योग मंत्री सौंद ने कहा कि निवेश के लिए पंजाब का माहौल अनुकूल, उपयुक्त और शांतिपूर्ण है और उद्योगों के विकास के लिए भगवंत मान सरकार पूरे समर्पण के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियां भी उद्योग अनुकूल हैं। उन्होंने अधिक से अधिक उद्योगपतियों को पंजाब में निवेश का आह्वान किया है।
