Bihar

Bihar News: आरा और बक्सर पहुंची मशाल गौरव यात्रा-हुआ जोरदार स्वागत

बिहार राजनीति
Spread the love

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार

Bihar News:  4 मई से 15 मई तक बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रति लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए 15 अप्रैल से निकली मशाल गौरव यात्रा आज आरा और बक्सर पहुंची । बिहार के सभी ज़िलों से होती हुई ये यात्रा 2 मई को पटना पहुंचेगी ।

ये भी पढे़ंः Bihar: बक्सर में होगा ‘किसान कल्याण संवाद’ और ‘कृषक युवा कल्याण सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन

Bihar
Pic_Social Media

आरा के खेल भवन में आयोजित स्वागत समारोह में आरा की जिलाधिकारी तन्मय सुल्तानिया,डीडीसी डॉ.अनुपमा सिंह, जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम, जिला सांख्यिकी अधिकारी मदन सिंह ने मशाल गौरव यात्रा का पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Bihar
Pic_Social Media

आरा के बाद बक्सर पहुंचने पर बक्सर की एडीएम अनुपमा सिंह, जिला सूचना संपर्क अधिकारी सौरभ आलोक, जिला खेल अधिकारी आदित्य कुमार। नमामि गंगे के डीपीओ शैलेश कुमार तथा भारी संख्या में उपस्थित खिलाडियों ,स्थानीय लोगों ने मशाल गौरव यात्रा का स्वागत किया।

ये भी पढे़ंः Patna News: बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती ‘शौर्य दिवस’ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Bihar
Pic_Social Media

मशाल गौरव यात्रा जिस जिले में जा रही है वहां के लोगों में ग़ज़ब का उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों के बीच खेल के प्रति अभिरुचि जगाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ साथ बिहार में खेल संस्कृति के विकास के अपने मकसद में मशाल गौरव यात्रा पूरी तरह सफल नजर आ रही है।