UPSC Result: UPSC सिविल सर्विसेज का फाइनल रिजल्ट जारी, प्रयागराज की बेटी ने लहराया परचम
UPSC Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में प्रयागराज (Prayagraj) की शक्ति दुबे (Shakti Dubey) ने देशभर में पहला स्थान (AIR-1) हासिल कर सबका ध्यान खींचा है। शक्ति दुबे की यह सफलता सिर्फ एक शहर या राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

ये भी पढ़ेंः Moon: आसमान में दिखेगा मुस्कुराता चांद, आप भी कर सकते हैं दीदार
सीधा देश की सर्वोच्च रैंक तक
आपको बता दें कि शक्ति दुबे (Shakti Dubey) ने प्रयागराज के इलाहाबाद विश्वविद्यालय से (Allahabad University) बायोकेमिस्ट्री में स्नातक किया है। UPSC में उन्होंने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था। शक्ति ने यह सफलता तीसरे प्रयास में हासिल की है और इस बार उन्होंने पूरे देश में टॉप कर दिखाया। उनका कहना है कि सपने पूरे करने के लिए मेहनत ही सबसे बड़ा हथियार है।
शक्ति दुबे प्रयागराज में मामा भांजा तलाब नैनी के रहने वाले देवेंद्र दुबे की बेटी हैं। पिता देवेंद्र दरोगा हैं। शक्ति दुबे के टॉप करने की सूचना पर देवेंद्र के घर भीड़ जमा हो गई। शक्ति के पिता बाइक से घर आए तो मिठाई लेकर आए। उन्होंने पड़ोसियों को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (Allahabad University) से ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद शक्ति ने BHU से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। BHU से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2018 से ही उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी।
ये भी पढे़ंः Traffic Challan: सावधान, चुपके-चुपके कट रहा है चालान
UPSC 2025 के टॉप 10 टॉपर्स की सूची
शक्ति दुबे – प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
हर्षिता गोयल – हरियाणा
डोंगरे आर्चित पराग – महाराष्ट्र
शाह मारगी चिराग – गुजरात
आकाश गर्ग – दिल्ली
कोमल पुनिया
आयुषी बंसल
राहुल कृष्णा झा
आदित्य विक्रम अग्रवाल
मयंक त्रिपाठी
टॉप 5 में 3 महिलाएं
सबसे खास बात यह है कि इस साल की टॉप 5 रैंक में तीन महिला उम्मीदवार शामिल हैं। यह दिखाता है कि अब UPSC जैसी कठिन परीक्षा में भी महिलाएं पूरे आत्मविश्वास और तैयारी के साथ आगे बढ़ रही हैं। टॉप 25 में 11 महिलाएं चयनित हुई हैं।
UPSC टॉपर्स की शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इस साल के चयनित उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि काफी अलग अलग रही है, इंजीनियरिंग, मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, चिकित्सा और आर्किटेक्चर से आए युवाओं ने सफलता हासिल की है। यह बताता है कि सिविल सेवा परीक्षा में किसी भी क्षेत्र से आकर सफलता हासिल की जा सकती है।
शक्ति दुबे की इस ऐतिहासिक सफलता ने प्रयागराज को एक बार फिर देश के शैक्षणिक मानचित्र पर चमका दिया है। उनकी कहानी सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि यह हर उस छात्र के लिए उदाहरण है जो सच्चे मन से देश की सेवा करना चाहता है।

