IPL 2025

IPL 2025: दिल्ली की जीत पर लगा ब्रेक, मुंबई इंडियंस ने दर्ज की इस सीजन की दूसरी जीत

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को उसके घर में हराया, मैच में हुआ तीन रनआउट का कमाल

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में मुंबई की सेना ने दिल्ली को उसके ही घर में 12 रनों से हरा दिया है। इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के खेल में 205 रन का विशाल स्कोर बना दिया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम 19 ओवर में 193 रन ही बनाकर सिमट गई। इस तरह लगातार पांच मैच में जीत के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स का अभियान मुंबई की सैना ने रोक दी है। वहीं मुंबई की टीम ने इस सीजन में अपनी दूसरी जीत हासिल की।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: RCB ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया, कोहली और साल्ट ने खेली शानदार पारी

Pic Social Media

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिल्ली ने बिना किसी के स्कोर के अपना पहला विकेट गंवा दिया था। लेकिन इसके बाद करुण नायर ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच को करीब एक तरफा बना दिया था, लेकिन इसके बाद मुंबई इंडियंस ने स्पिन गेंदबाजों के दमदार खेल और जबरदस्त फील्डिंग से मैच को एक रहते अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के आखिरी तीन विकेट लगातार रनआउट से प्राप्त किए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत नहीं रही अच्छी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी। दिल्ली ने पारी के पहले ओवर में ही ओपनर बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क का विकेट गंवा दिया। मैकगर्क को मुंबई के दीपक चाहर ने अपना शिकार बनाया था। हालांकि, इसके बाद दिल्ली के लिए करुण नायर और अभिषेक पोरेल ने मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई। इस दौरान अभिषेक पोरेल 25 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया।

पोरेल के आउट होने के बाद एक तरफ से करुण नायर (Karun Nair) का तूफान जारी था, लेकिन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को एक वापसी का मौका जरूर मिला गया। आरसीबी के खिलाफ मिडिल ऑर्डर में दमदार बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल (KL Rahul) का इस मैच में बल्ला नहीं बोला। राहुल 13 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा कप्तान अक्षर पटेल ने 9 और ट्रिस्टन स्टब्स ने मात्र 1 रन बनाए।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: अभिषेक शर्मा के तूफानी पारी से हैदराबात को मिली जीत, 19 ओवर में ही चेज किया 246 रन

मुंबई की बैटिंग रही शानदार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मुकाबले में मुंबई की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। मुंबई की टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में तिलक वर्मा (59), रयान रिकेल्टन (41), सूर्यकुमार यादव (40) और नमन धीर (नाबाद 38) की शानदार पारियों से 20 ओवर खेल में पांच विकेट पर 205 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

मुंबई के लिए इस मैच में रोहित शर्मा और रिकलटन ने ओपनिंग साझेदारी में 5 ओवर में 47 रन बनाए। रोहित अच्छी शुरुआत के बाद एक बार फिर बड़ी पारी खेलने से चूक गए। रोहित ने 12 गेंदों पर 18 रन में 2 चौके और एक छक्का लगाया। विप्रज निगम ने रोहित को एलबीडबल्यू कर दिया। रिकेल्टन ने 25 गेंदों पर 41 रन में पांच चौके और दो छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों के सहारे 40 रन बनाए।

तिलक ने लगाई फिफ्टी

मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 59 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। इसके अलावा नमन धीर ने मात्र 17 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 38 रन की जबरदस्त पारी खेली।