New Delhi Railway Station जाने से पहले यह बड़ी खबर जरूर पढ़ लीजिए
New Delhi Railway Station: अगर आप भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) ट्रेन पकड़ने या किसी को रिसीव करने जाते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। आपको बता दें कि 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद नई दिल्ली रेलवे प्रशासन (New Delhi Railway Administration) ने ऐसी घटनाओं की फिर से रोकने के और यात्री सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए। भगदड़ के बाद की गई जांच में अभी तक पता चला है कि भगदड़ के समय पुल (Foot Over Bridge) और सीढ़ियों पर बड़ी संख्या में लोग खड़े और बैठे भी थे।
ये भी पढे़ंः Greater Noida: बड़ी खुशखबरी..ग्रेटर नोएडा में दौड़ेगी ऑर्बिटल रेल

सीढ़ियों पर बैठने पर देना होगा जुर्माना
सीढ़ियों पर बड़ी संख्या में लोगों के खड़े होने और और बैठने के कारण यात्रियों को ट्रेन आने पर प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुल पर चलने और सीढ़ियां उतरने में होने वाली परेशानियों के कारण यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया और सीढ़ियां उतरने की जल्दी में वे एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ पड़े, जिससे कई लोग गिर भी गए। इससे भगदड़ मच गई।
इसके बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (Railway Station) प्रशासन ने यात्री सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के तहत पुलों और सीढ़ियों पर रुकने और बैठने पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन प्रशासन ने रेलवे स्टेशन परिसर (Railway Station Complex), पुलों और सीढ़ियों पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं, जिन पर लिखा है पुलों और सीढ़ियों पर बैठना प्रतिबंधित है, जुर्माना 500 रुपये है।
साथ ही पुलों और सीढ़ियों पर आरपीएफ की भी तैनाती कर दी गई है, जो यात्रियों को पुलों और सीढ़ियों पर रुकने नहीं दे रही है। इसके बाद भी अगर कोई यात्री पुल या सीढ़ियों पर रुकता या बैठा मिलता है तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाकर कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Noida: ट्रैफिक पुलिस ने युवक का काटा 54 हजार 500 का चालान..वजह सुन हो जाएंगे हैरान
सीढ़ियों को बैरिकेटिंग से कर दिया बंद
नई दिल्ली रेलवे प्रशासन ने पुल से प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर जाने वाली सीढ़ियों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिए हैं। किसी भी यात्री को वहां खड़े होने की भी इजाजत नहीं है। इस जगह के नीचे प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए चक्रव्यूह (यात्री रखने का स्थान) बनाया गया है।
