MP News: तराना में सीएम मोहन यादव ने किए करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के लोगों को बड़ी सौगात दे दी है। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने तराना में 2489.65 करोड़ रुपये की लागत से नर्मदा क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना और दूसरे विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही सीएम डॉ. यादव तराना (Tarana) में श्री तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर के नए महंत की चादर विधि कार्यक्रम एवं महारुद्र यज्ञ में भी शामिल होने पहुंचे। इसके बाद सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) श्री महंत प्रेमगिरी महाराज, वरिष्ठ अध्यक्ष पंचदशनाम जूना अखाड़ा से भी भेंट की।
ये भी पढे़ंः MP News: MP के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, CM मोहन यादव ने की 2.5 लाख भर्तियों की घोषणा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के द्वारा तराना (Tarana) में 2489.65 करोड़ रुपये की लागत से नर्मदा क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना (Narmada Kshipra Multipurpose Micro Lift Irrigation Project) और दूसरे विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। इन परियोजनाओं सिंचित क्षेत्रफल 30,000 हेक्टेयर हेतु पुनरीक्षित राशि रु. 2489.65 करोड़ की प्राप्त हुई थी। इस परियोजना से कुल 100 ग्रामों की 30218 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की समस्या खत्म हो जाएगी, जिससे उज्जैन (Ujjain) जिले की दो तहसील (तराना, घटिया), विधानसभा क्षेत्र तराना के कुल 83 ग्रामों की 27490 हेक्टेयर भूमि तथा शाजापुर जिले की एक तहसील (शाजापुर) विधानसभा क्षेत्र शाजापुर के कुल 17 ग्रामों की 2728 हेक्टेयर भूमि लाभान्वित होगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम डॉ. यादव (CM Mohan Yadav) द्वारा जल संसाधन विभाग के इंदौख हाईलेवल ब्रिज 9.64 करोड़ की लागत का भी लोकार्पण, सामुदायिक स्वस्थ केंद्र 5 करोड़ 73 की लागत के भवन का लोकार्पण, 5 करोड़ 21 लाख की अंतर्गत 11 नल जल परियोजनाओं का लोकार्पण, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग (Department of Medical Education) के अंतर्गत उपस्वस्थाय केंद्र भवन जिसकी कीमत सात करोड़ 15 लाख का भूमिपूजन, समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ग्राम कडेरी में जनपद पंचायत के हाईस्कूल का भूमिपूजन किया।
ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, राजगढ़ में 500 करोड़ के नए उद्योग होंगे स्थापित
डिटेल से जानिए परियोजना के बारे में
आपको बता दें कि इस परियोजना से उज्जैन जिले उद्योग एवं पेयजल हेतु 129.60 एम.एल.डी. जल, नागदा नगर में उद्योग एवं पेयजल हेतु 129.60 एम.एल. डी. जल तथा तराना, घट्टिया व गुराडीया गुर्जर में प्रत्येक को 21.60 एम.एल.डी. पेयजल हेतु प्रदाय होगा। इस परियोजना से शाजापुर जिले के गांव समूह और शाजापुर नगर के पेयजल हेतु 43.20 एम.एल.डी. साथ ही मक्सी में पेयजल एवं उद्योग हेतु 43.20 एम.एल.डी. का जल प्रदाय होगा।
परियोजना के अंतर्गत ओम्कारेश्वर जलाशय (Omkareshwar Reservoir) से (ग्राम बड़ेल जिला खंडवा) से भूमिगत पाईपलाइन द्वारा 15 घन मी. प्रति सेकण्ड की दर से जल 435 मीटर ऊंचाई तक कुल 6 पंपिंग स्टेशन और 50 पंप मोटर के जरिए से लाया जाएगा। जिसके क्रियान्वन के लिये कुल पावर 89 मेगावाट की जरूरत होगी। परियोजना के तहत मुख्य पाईप लाईन एवं वितरण प्रणाली से 2.5 हेक्टेयर चक तक कुल 2254 कि.मी. (3000 एम. एम. व्यास से 63 एम. एम. व्यास) पाईप लाईन बिछाई गई है। साथ ही प्रति 20 हेक्टेयर पर एक ओ.एम.एस. बाक्स अर्थात कुल 1539 बाक्स स्थापित किये गये हैं।
इन कार्यक्रमों में भी शामिल हुए सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव ने तराना स्थित अति प्राचीन तिल भांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अभिषेक कर प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने श्री महंत प्रकाशनंद भारती (सुप्रीम कोर्ट) नागा बाबा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने 7 दिवसीय श्री महा रूद्र सहस्त्र चंडी महायज्ञ में पूर्ण आहुति दी और ईश्वर से कामना की के प्रदेश में सुख समृद्धि बनी रहे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तिल भांडेश्वर् महादेव मंदिर प्रांगण में पीपल का पौधा लगाया किया।
सीएम ने तराना में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा तिल भांडेश्वर महादेव मंदिर के महंताई भाग लिया और महंत मोहन भारती महाराज को चादर ओढाई।
