Delhi

Delhi: CM Rekha Gupta ने दिल्लीवालों से पूछा..आपको बजट में क्या चाहिए?

दिल्ली दिल्ली NCR राजनीति
Spread the love

Delhi: CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली के बजट को लेकर कही बड़ी बात, जानें पूरी डिटेल

Delhi News: राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए गुड न्यूज है। आपको बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के बजट को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने बताया कि राज्य का बजट 24 से 26 मार्च के बीच पेश किया जाएगा। उन्होंने दिल्ली (Delhi) के इस बजट को विकसित दिल्ली बजट (Budget) बताते हुए कहा कि बजट राजधानी के विकास और जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। दिल्ली सरकार ने इस बार के बजट को पूरी तरह से जनता के सुझावों पर आधारित बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Sarkar) ने एक वेबसाइट, ईमेल और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है, जहां दिल्ली के नागरिक अपने सुझाव भेज सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Delhi: CM रेखा गुप्ता ने पूर्वांचल की जनता का जताया आभार, बोलीं-अब दिल्ली में है सनातनी सरकार

Pic Social Media

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने साफ किया यह केवल सरकार का बजट नहीं बल्कि पूरे दिल्लीवासियों का बजट होगा, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी तय की जाएगी। सीएम गुप्ता ने बताया कि हमारी सरकार विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेगी। यह बजट सिर्फ सरकार का नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली का बजट होगा। इसमें जनता की हर आवश्यकता को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि सरकार दिल्ली को और अधिक विकसित, स्वच्छ और आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, और इसी कारण हर व्यक्ति के सुझाव को इस बजट में शामिल करने की कोशिश की जाएगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

वॉट्सऐप और ईमेल आईडी पर भेजें सुझाव

दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने जनता से सुझाव लेने के लिए एक विशेष व्यवस्था बनाई है। दिल्ली के लोग अपने सुझाव सरकार तक पहुंचाने के लिए ईमेल [email protected] पर भेज सकते हैं या व्हाट्सएप नंबर 9999962025 के जरिए सीधे सरकार के पास अपना सुझाव दे सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, सरकार विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों से भी सीधे संवाद स्थापित कर रही है।

ये भी पढ़ेंः Delhi: दिल्ली में लागू होगी महिला सम्मान योजना..जानिये CM रेखा गुप्ता का प्लान

महिला संगठनों और कारोबारियों से भी होगी बात-सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने सुझाव खुलकर साझा करें जिससे एक समावेशी और मजबूत बजट बनाया जा सके। इसके साथ ही 5 मार्च को विभिन्न महिला संगठनों को आमंत्रित किया गया है, जबकि 6 मार्च को व्यापारिक समुदाय के लोगों के साथ चर्चा होगी। इसके साथ ही दिल्ली के ग्रामीण इलाकों, शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञों और युवाओं से संवाद स्थापित करने के लिए सरकार के मंत्री और विधायक उनसे सीधे मिलकर उनकी राय लेंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम रेखा गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि इस बार का बजट पूरी तरह से जनता की उम्मीदों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि सरकार लोगों की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। दिल्ली के लोगों के पास अब मौका है कि वे अपनी राय सीधे सरकार तक पहुंचाएं और इस बजट को अपने लिए अधिक लाभकारी बनाएं। यह बजट हर दिल्लीवासी की आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को पूरा करने का एक मजबूत कदम होगा, जिससे राजधानी का भविष्य और भी उज्ज्वल हो सके।