Vastu Tips

Vastu Tips: होली से पहले घर लाएं ये 7 चीजें..सालों भर बनी रहेगी खुशियां

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: होली से पहले घर में जरूर लाएं ये 7 चीजें, खुशियों की होगी बरसात

Vastu Tips: होली का पर्व आने वाला है। इस बार 14 मार्च को देशभर में होली (Holi) का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा। इस दौरान रंगोत्सव के साथ ही देवी-देवताओं की पूजा भी की जाती है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व के दौरान माता लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही वास्तु में कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें अगर आप होली से पहले घर लाते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) आपके जीवन में प्रवेश करती है। इसके साथ ही इन चीजों को लाने से मां लक्ष्मी भी खुश होती हैं और आप पर धन-धान्य की वर्षा होने लगती है। आइए आज के इस खबर में विस्तार से जानते हैं कि होली से पहले कौन सी चीजों को घर पर लानी चाहिए…

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में ड्रेसिंग टेबल रखने की सही दिशा जान लें

Pic Social Media

बंदनवार

बंदनवार (Bandanwar) या तोरण को किसी भी शुभ काम करने से पहले घर लाना अच्छा माना जाता है। ऐसे में अगर आप होली से पहले बंदनवार घर के मेन गेट पर लगाते हैं तो शुभता और सकारात्मकता घर में आती है।

बांस का पौधा

होली से पहले आपको बांस का पौधा (Bamboo Plant) घर जरूर लाना चाहिए। बांस के पौधे को सकारात्मक ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसे घर में रखने से घर के लोगों में भी ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही यह पौधा समृद्धिदायक भी माना जाता है।

विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की मूर्ति

अगर आप होली से पहले माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर घर लाते हैं घर में लगाते हैं तो घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसके साथ ही घर की निगेटिवटी भी दूर होती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: पूजा के समय इन नियमों का करें पालन, मां लक्ष्मी होंगी खुश

Pic Social media

कछुआ

हिंदू धर्म में कछुए को भगवान विष्णु से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र में भी कछुआ बहुत ही लाभकारी बताया गया है। अगर आप होली से पहले धातु का कछुआ घर में लाते हैं, तो विष्णु भगवान का आशीर्वाद आपको मिल सकता है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि कछुए की पीठ पर कुबरे या श्रीयंत्र बना हो।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे की महत्व बहुत बताया गया है। यह पौधा घर लाने से न केवल देवी-देवताओं की कृपा मिलती है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य पर भी इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलता है। होली से पहले इस पौधे को घर लाने से माता लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होती है।

केसर

केसर को पवित्र पदार्थ माना गया है। इसे होली से पहले अगर आप घर लाते हैं तो मानसिक शांति का अनुभव आपको मिल सकता है। केसर पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक है, इसलिए इसे घर लाकर आप भी जीवन में समृद्धि हासिल कर सकते हैं।

सिक्का

होली से पहले आपको चांदी का एक सिक्का भी खरीद लेना चाहिए। इस सिक्के को आप घर के पूजा स्थल या फिर तिजोरी में एक लाल कपड़े में बांधकर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा आपको मिलती है और धन से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत होता है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।