28 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
28 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि मंगलवार शाम 7 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। 28 जनवरी को रात 11 बजकर 51 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही मंगलवार सुबह 8 बजकर 59 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा 28 जनवरी को सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: गुड लक के लिए सिर के पास रखकर सोएं ये चीजें

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। महत्वाकांक्षी लोगों के लिए दिन खास तौर पर अच्छा रहेगा। कारोबार में तरक्की के योग हैं। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा से भी आपको मनचाहा लाभ होगा। दोपहर बाद उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है, इसलिए संभलकर काम करें। शाम को आपकी योजनाएं पूरी होंगी और आपको लाभ होगा। मेहमानों के आने से खर्च बढ़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर काम करें।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों का आपको भरपूर मात्रा में सहयोग मिलेगा। दान धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। भाई व बहन के विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी। आप अपने घर के कामों को भी निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों का किसी काम में मन नहीं लगेगा। किसी कारण से आपको निराशा का अनुभव हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के काम में रुकावट आ सकती है। दोपहर बाद नए काम की योजना बन सकती है जिससे लाभ होगा। अच्छे काम से मन प्रसन्न रहेगा और पुण्य कार्यों से लाभ होगा। रात का समय सामाजिक कार्य में बीतेगा और आपके धन-सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। शेयर बाजार में आपको थोड़ा सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करना होगा। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी नए मकान की खरीदारी कर सकते हैं। आप कोई जरूरी बात घर व बाहर न जाने दे। नौकरी में यदि आप बदलाव की योजना बना रहे थे, तो आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा और अच्छे काम में आपकी रुचि बनी रहेगी। आप जिस योजना पर काम कर रहे हैं, उसमें सावधानी बरतें। पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। विरोध के बावजूद आपके काम पूरे होंगे और लाभ मिलेगा। बिजनस करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा और तरक्की के योग बनेंगे। आपके लिए लाभ और तरक्की के योग बनेंगे।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है। आपकी इनकम के स्रोत बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लेकर लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों को करियर में लाभ होगा और सुख के साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उनकी मदद से नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती सामान खोने या चोरी होने का डर है, इसलिए सावधान रहें। मन लगाकर काम करें। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कारोबार में मनचाहा लाभ होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी नए वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपनी सेहत में लापरवाही करने से बचना होगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपकी कुछ सामाजिक योजनाएं फलीभूत होंगी।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आपको करियर के मामले में लाभ होगा। आसपास का माहौल विपरीत रहेगा। धैर्य और अच्छे व्यवहार से माहौल को ठीक करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद करने से आपको लाभ होगा। रात का समय आनंद में बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और कारोबार में आपको सफलता प्राप्त होगी। कहीं से कोई काम की खबर मिल सकती है।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: तुलसी-मनी प्लांट से ज़्यादा लकी माना जाता है ये पौधा..बढ़ाता है बैंक बैलेंस
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी ने मेहमान के दस्तक हो सकती हैं। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगे, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप किसी से कोई कड़वी बात ना बोले। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों को लाभ होगा। व्यापार में योजनाएं सफल होंगी। बड़ी सफलता मिलने से खुशी होगी। अधिक धन लाभ होगा। दिन के दूसरे हिस्से में पिछले चार दिनों से चली आ रही कड़वाहट दूर होगी। झगड़े को बातचीत से सुलझाएं। रात का समय घूमने-फिरने में बिताएंगे। आपके सम्मान में वृद्धि के योग हैं और ऑफिस में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके संबंधों में लाभ होगा।
मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों को खुशियां भरपूर मिलेंगी, लेकिन उनके खान-पान में गड़बड़ी होने के कारण पेट संबंधित समस्याएं जन्म ले सकती हैं। संतान के साथ आप कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको बिजनेस में भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप कोई फैसला थोड़ा सोच समझ कर लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर बनाने की सोच सकते हैं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

