17 March 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर के मंदिर में गलती से भी न रखें खंडित मूर्ति, जीवन हो सकता है बरबाद

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में आज का दिन शानदार होगा। आपको आज धन के लेनदेन में थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है। आपको हर मामले में जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। आज संतान पक्ष के लोगों से करियर के मामले में निराशा हो सकती है। शाम के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट और आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप आय से ज्यादा अपने खर्चों को बढ़ा सकते हैं, जिससे आपका बजट भी डगमगाएगा। आप परिवार में किसी सदस्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप उनसे बातचीत अवश्य करें। आपको अपने किसी परिजन के सेहत की चिंता सता सकती हैं। जीवनसाथी से चल रही अनबन को आपको दूर करने की कोशिश करनी होगी। भाई या बहन के विवाह में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह  दूर होगी। आपके कुछ विरोधी परेशान कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी और समस्‍या वाला रहेगा और आज किसी वस्‍तु के खोने या फिर चोरी होने की आशंका है। संतान की शिक्षा और प्रतियोगिता में आपको आशातीत सफलता मिलने के योग हैं और आपका मन काफी हर्षित होगा। शाम को कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए बहुत ही तोल मोल कर बोलने के लिए रहेगा। यदि आप किसी वाद विवाद में पड़े तो उसमें आपको कोट कचहरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने मन से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी में बदलाव कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप पिताजी की दी गई सलाह पर अमल अवश्य करें,नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज ग्रहों की दशा आपके लिए शुभ है। आज आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता से आपको सम्मान की प्राप्ति होगी और शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। आज आपको किसी काम से अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है और आपके विरोधी आपस में ही लड़कर नष्ट हो जाएंगे।

कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओ की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। लोगों से यदि कुछ बात को लेकर मतभेद  चल रहे थे तो वह भी  दूर होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे। उन्हें कहीं डिनर डेट पर भी लेकर जा सकते हैं।  आपको किसी बात को लेकर जिद्द व अहंकार नहीं दिखाना है। परिवार के सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी किसी बात को लेकर बेवजह की कहासुनी हो सकती है।

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय सम्बन्ध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए बिजनेस में कुछ योजनाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा, तभी आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। आपकी पारिवारिक समस्याओं के कारण  आपका मन परेशान रहेगा। इसका असर आपके कामों पर भी पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को किसी अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है। संतान को पढ़ाई लिखाई से संबंधित कुछ समस्या सकती है। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: आर्थिक तंगी के हो सकते हैं ये बड़े कारण, माँ लक्ष्मी नहीं होती हैं प्रसन्न

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आज आपको धन समृद्धि के मामले में लाभ होगा और आज रुकी योजनाएं पूर्ण होंगी। आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी और आपको लाभ होगा। आज आपको धन समृद्धि के मामले में लाभ होगा और कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी। रोजगार में सफलता मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहेगा। आपको अत्यधिक तले होने भोजन से परहेज रखने की आवश्यकता है। आपको पेट दर्द, गैस, अल्सर आदि जैसी समस्या हो सकती है।  आप यदि किसी यात्रा पर जाएं तो  वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे उनके ऊपर कामों का बोझ भी अधिक रहेगा। नौकरी में तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आप अपने घर की रंगाई पुताई की योजना बना सकते हैं। परिवार में सदस्यों से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए भाग्‍य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आज साथ के लोगों के किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। निर्मूल विवाद और अकारण शत्रुपत्ति की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में हानि हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और विवाद से बचें।

मीन राशि (Pisces) आज आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करना होगा,नहीं तो आपके साथी आपको धोखा दे सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयो का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती जीवनसाथी के सामने आ सकती है, जिससे आपके रिश्ते में ग़लतफ़हमी होने की संभावना है। 

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-17 March-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 17 March-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)