Patna

Patna: पटना संग्रहालय के उन्नयन एवं विस्तारीकरण कार्य की प्रगति से संबंधित की समीक्षा बैठक

बिहार
Spread the love

Patna News: बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को पटना संग्रहालय में उन्नयन एवं विस्तारीकरण कार्य की प्रगति पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी और अभियंता भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ेः Bihar: Zero Office Day अभियान के तहत 24,000 जलापूर्ति योजनाओं का किया निरीक्षण

Pic Social Media

महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने बैठक के दौरान कार्य योजना की विस्तार से जानकारी ली और निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के ससमय और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बैठक के बाद, महानिदेशक और सचिव ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने गंगा गैलरी, पाटली गैलरी, अस्थायी प्रदर्शनी गैलरी और संरक्षण प्रयोगशाला सहित पूरे परिसर का भ्रमण किया और पटना संग्रहालय से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भवन निर्माण विभाग के सचिव ने बताया कि पटना संग्रहालय के पुराने भवनों और दीर्घाओं के जीर्णोद्धार के साथ-साथ परिसर का विस्तार किया जा रहा है, जिससे संग्रहालय को एक नया आकार मिलेगा। उन्होंने प्रदर्श कार्य के लिए रिसर्च टीम को दक्ष बनाने और संदर्भ सामग्री के लिए अच्छी किताबों से जानकारी लेने के निर्देश दिए। उन्नयन एवं विस्तारीकरण कार्य पूरा होने के बाद, पटना संग्रहालय पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन जाएगा।

सचिव ने इस कार्य को फरवरी 2025 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संग्रहालय के भीतर त्रुटिविहीन अधिष्ठापन और फिनिशिंग कार्य सही तरीके से पूरा किया जाए और परिसर में पौधारोपण की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ेः Bihar: CM नीतीश ने निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र आर्लेकर और नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से की मुलाकात

₹158.00 करोड़ की लागत से चल रहे इस विस्तारीकरण कार्य के अंतर्गत दो नई प्रदर्शनी गैलरी – गंगा गैलरी और पाटली गैलरी का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, प्रेक्षागृह, अस्थायी प्रदर्श गैलरी और कलाकृतियों के संग्रहण के लिए आधुनिक तकनीक से युक्त भंडार गृह का निर्माण भी किया गया है। पुराने संग्रहालय भवनों की दीर्घाओं का जीर्णोद्धार और नवीनीकरण कार्य भी चल रहा है।