Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजभवन जाकर बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
ये भी पढ़ेः Rajgir: राजगीर में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम..सचिव के रवि ने किया निरीक्षण

आपको बता दें कि बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 2 जनवरी 2025 को शपथ लेंगे। चुनावी साल में बिहार को नया राज्यपाल मिला है और इसके कारण कई तरह की सियासी चर्चा भी है। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के 41वें राज्यपाल थे। 17 फरवरी 2023 को उन्होंने राज्यपाल पद की शपथ ली थी। 22 महीने से अधिक समय तक वह राज्यपाल पद पर रहे। अब वह केरल के गवर्नर होंगे।

ये भी पढ़ेः Patna: बाढ़ से सुरक्षा और सिंचाई की योजनाओं में लेटलतीफी बर्दास्त नहीं होगी: विजय कुमार चौधरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के स्टेट हैंगर पर आयोजित विदाई समारोह में भी शिरकत की और निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई की। पुष्प गुच्छ भेंटकर उनको सप्रेम विदा किया। मुख्यमंत्री ने नई जिम्मेवारियों के लिए शुभकामनाएं भी दी।

