India News: टीवी मीडिया से बेहद दुखद खबर आ रही है। इंडिया न्यूज पंजाब-हरियाणा में काम कर रहे गुरविंदर सिंह(Gurvinder Singh) की असमय मौत ने दोस्त-परिजनों को सदमे में ला दिया। मिली जानकारी के मुताबिक गुरविंदर सिंह इंडिया न्यूज पंजाब-हरियाणा में बतौर साउंड इंजीनियर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। गुरविंदर 10 साल से ज्यादा समय तक इस चैनल में काम कर रहे थे। 26 दिसंबर को गुरविंदर अपने पीछे 4 साल का बेटा, पत्नि और मां को छोड़ गए। गुरविंदर के अचानक चले जाने से उनके दोस्त, परिवार सदमे में हैं।

ख़बरी मीडिया की तरफ से गुरविंदर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर गुरविंदर को अपने श्री चरणों में जगह दे। ऊं शांति!!
