20 December Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
20 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि शुक्रवार सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। 20 दिसंबर को शाम 6 बजकर 11 मिनट तक विष्कुंभ योग रहेगा। शुक्रवार देर रात 3 बजकर 47 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: इंटरव्यू में जरूर मिलेगी सफलता, बस करना होगा यह वास्तु उपाय

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए करियर में सफलता के योग बन रहे हैं और आपको कारोबार में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी तरक्की होगी और कोई बड़ी डील आप कर सकते हैं। भौतिक विकास के अच्छे योग हैं आपको कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त होने के योग हैं। आपको कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा और आपकी तरक्की होने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने के कारण समस्या हो सकती है। नौकरी में कुछ उतार चढ़ाव रहने के कारण समस्या आएंगी। आपका डूबा हुआ धन मिलने से खुशी होगी। भाई व बहनों से रिश्तो में चल रही अनबन दूर होगी और मधुरता बनी रहेगी। आपके सभी कार्य समय से पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लेागों का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी और आपकी बात को मानेंगे। आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी और नई योजनाएं भी आपके दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधी प्लान लेकर आ सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखने की आवश्यकता है, नहीं तो पेट संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी, कोई नया काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए दिन काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले में आपको पढ़ाई लिखाई करने से लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। रात का समय मंगलमय कार्यों में बीतेगा और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी तरक्की होगी और मन काफी प्रसन्न होगा।
ये भी पढ़ेंः Bedroom Vastu Tips: बेडरूम में क्या रखें और क्या ना रखें?
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर कोई मुश्किल आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना होगा। धार्मिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर न बनाए, नहीं तो आपको कामों को पूरा करने में समस्या आएगी। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों के लिए दिन काफी लाभकारक है। आपके कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं। काफी समय से लटका कोई प्रॉजेक्ट पूरा हो सकता है। आपके संबंधों में नयापन आएगा और कारोबार में आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपका कोई नया काम आरंभ हो सकता है और बिजनस में भी आपको बेहतर रिटर्न प्राप्त होगा। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं। बेहद सावधान रहने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी लक्ष्य को आसानी से पूरा करने में मदद मिलेगी। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी उन्हें किसी परीक्षा में जीत मिलेगी। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचें।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लेागों के लिए दिन सावधानी और सतर्कता का है। आपको बिजनस के मामले में लाभ होगा। आपको लाभ होगा। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। आपकी योजनाएं सफल होंगी और मनचाही सफलता पाने के लिए धन की प्राप्ति होगी।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए सुझ बुझ दिखाकर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो उनमें कोई गड़बड़ी अवश्य होगी। यदि आपको किसी बात को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उसे काम को बिल्कुल न करें, नहीं तो उसके पूरा होने में समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आपके लिए आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता बढ़ेगी। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपके परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए किसी लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप किसी की मदद के लिए भी आगे आएंगे, जिनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी काम को लेकर अपने मन में नकारात्मक विचार न रखें, नहीं तो उसके पूरा होने में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, क्योंकि आपको लापरवाही में कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ से निकल सकता है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
