Vasundhara Oswal: Why did Vasundhra Oswal, who lives in a palace worth Rs 1,649 crore, go to jail?

Vasundhara Oswal: 1,649 करोड़ के महल में रहने वाली वसुंधरा ओसवाल क्यों पहुंची जेल?

दिल्ली NCR
Spread the love

Vasundhara Oswal: सोशल मीडिया (Social Media) पर सुर्खियां बटौरने वाली और भारतीय मूल के स्विस बिजनेसमैन पंकज ओसवाल (Pankaj Oswal) की बेटी वसुंधरा ओसवाल (Vasundhara Oswal) पिछले 25 दिनों से युगांडा की जेल में बंद है। दरअसल, वसुंधरा ओसवाल पर अपहरण (Kidnapping) और हत्या (Murder) सहित कई गंभीर आरोप लगे है, उन पर आरोप है कि उन्होंने पूर्वी अफ्रीकी देश में अपहरण और हत्या की साजिश रची थी। इसलिए उन्होंने हिरासत में लिया गया। वहीं, वसुंधरा ओसवाल के पिता पंकज ओसवाल का दावा है कि उनकी बेटी (वसुंधरा ओसवाल) को अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है और यह सब कॉर्पोरेट (Corporate) और राजनीतिक (Political) हेरफेर की वजह से किया गया। वुसंधरा की रिहाई के लिए उनके पिता पंकज ओसवाल ने अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेत की सिफारिश की है।

PIC Social Media

वसुंधरा ओसवाल पर मुकेश मेनारिया के अपहरण, हत्या का आरोप

बता दें कि वसुंधरा ओसवाल पर उनके पूर्व कर्मचारी मुकेश मेनारिया (Mukesh Menaria) के अपहरण और हत्या का आरोप है। हालांकि, ओसवाल परिवार का दावा किया है कि मुकेश मेनारिया जीवित है और तंजानिया (Tanzania) में रह रहा है और वसुंधरा ओसवाल के खिलाफ आरोप एक सोची-समझी साजिश के तहत पूर्व कर्मचारी की ओर से लगाए गए हैं। पंकज ओसवाल ने युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी को लिखे पत्र में दावा किया है कि वसुंधरा ओसवाल की हिरासत ओसवाल परिवार के एक पूर्व कर्मचारी द्वारा लगाए गए झूठे और मनगढ़ंत आरोपों के कारण हुई है।

कौन है मुकेश मेनारिया?

दरअसल, मुकेश मेनारिया, ओसवाल परिवार के निजी जेट के लिए केबिन क्रू (Cabin Crew) के रूप में काम करता था और दुनिया भर में उनके घरों में घरेलू नौकरानी मुहैया कराता था। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले मुकेश मेनारिया कथित तौर पर 2017 से ओसवाल परिवार के लिए काम कर रहा था। बाद में उन्होंने उनके घर के लिए काम करना शुरू कर दिया। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल मुकेश मेनारिया के ओसवाल परिवार से संबंध खराब हो गए। जिसके बाद यह कब ड्रामा शुरू हुआ।

ये भी पढ़ेंः UP News: ‘रामलला की उपस्थिति’ में दीपोत्सव के मंच पर उतरेगा समूचा भारत

खबरों के मुताबिक, मुकेश मेनारिया को कथित तौर पर युगांडा (Uganda) में अपहरण कर लिया गया था और बाद में उन्हें तंजानिया में अवैध रूप से लाया गया था, जहां उन्हें युगांडा सीमा (Uganda Border) के करीब शाका पुलिस स्टेशन (Shaka Police Station) में गिरफ्तार किया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश की गिरफ्तारी की पुष्टि उनके परिवार ने एक स्थानीय मीडिया से बातचीत में कही थी। वसुंधरा (Vasundhra) और रीता (Rita) दोनों को मुकेश मेनारिया की हत्या के इरादे से उसका अपहरण करने के आरोप में 9 अक्टूबर को औपचारिक रूप से नाकासोंगोला जेल (Nakasongola Jail) में भेज दिया गया। जहां पर उन्हें यातनाएं दी गई।

PIC Social Media

हालांकि, युगांडा सरकार (Uganda Government) की तरफ से भारत सरकार (Bharat Government) को ये भी स्पष्टीकरण दिया गया कि वसुंधरा पर सरकार या वहां की पुलिस की तरफ से किसी तरह का टॉर्चर नहीं किया गया, न ही उसे गैरकानूनी ढंग से रखा गया है। वसुंधरा को पहले हुई पूछताछ के आधार पर केस दर्ज कर जेल में बंद किया गया है। पूरी कार्रवाई कानूनी रूप से की गई है।

ओसवाल के घर से हुई गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक वसुंधरा को युगांडा में ओसवाल के प्लांट से करीब 20 हथियारबंद लोगों ने पकड़ा था। उन्होंने गिरफ्तार करने से पहले अपनी पहचान या वारंट नहीं दिखाया था। पंकज ओसवाल ने दावा किया कि कॉर्पोरेट और राजनीतिक हेरफेर के कारण उनकी बेटी की गिरफ्तारी हुई है। उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं, इसलिए उसे अवैध रूप से रखा गया है। पंकज के मुताबिक एक पूर्व कर्मचारी ने गारंटर के तौर पर ओसवाल के परिवार के साथ 2 लाख डॉलर का लोन लिया था। जब ओसवाल परिवार ने गारंटी लेने से इनकार कर दिया तो उसने वसुंधरा के खिलाफ झूठे आरोप लगा दिए। बाद में वह शख्स युगांडा से भाग गया। 

PIC Social Media

युगांडा में कंपनी की डायरेक्टर है वसुंधरा

पंकज ओसवाल (Pankaj Oswal) और उनकी पत्नी राधिका ओसवाल (Radhika Oswal) पिछले 10 साल से स्विट्जरलैंड (Switzerland) में रह रहे हैं। वह एक आलीशान महल में रहते हैं, जिसकी कीमत 1,649 करोड़ रुपए है। वहां वह अपना कारोबार चला रहे हैं। उनकी बेटी वसुंधरा युगांडा में PRO इंडस्ट्रीज की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (Executive Director) है। कंपनी का पूरा कामकाज वसुंधरा ही संभालती है।

ये भी पढ़ेंः UP: दिवाली पर ड्राई फ्रूट्स या मिठाई ख़रीदिये और इनाम जीतिए

ऑस्ट्रेलिया में भी विवादों में रह चुके ओसवाल दंपती

पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी राधिका पहले भी विवादों में रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में उन पर 100 मिलियन के डॉलर टैक्स चोरी करने और लोन में धांधली के गंभीर आरोप लगे थे। इसके बाद दोनों दंपती ने दिसंबर 2010 में ऑस्ट्रेलिया छोड़ दिया था। पंकज ओसवाल ने ऑस्ट्रेलिया में ताजमहल जैसा महल बनवाना शुरू किया था। करीब 70 मिलियन डॉलर (करीब 588 करोड़ रुपए) की लागत वाले बंगले का नाम ‘ताज महल ऑन द स्वान’ रखा गया था। टैक्स न चुकाने और बिल्डिंग से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने की वजह से 2010 में इसका निर्माण रोक दिया गया और 2016 में इसे गिराने का आदेश दिया गया। वे इस पर करीब 22 मिलियन डॉलर (185 करोड़) खर्च भी कर चुके थे।