22 October Ka Rashifal

22 October Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

22 October Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

22 अक्टूबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि मंगलवार देर रात 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। 22 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक परिघ योग रहेगा, उसके बाद शिव योग लग जाएगा। साथ ही मंगलवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर बुधवार को सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: इस दिवाली करें ये काम, घर में आएंगी खुशियां…

मेष राशि (Aries)   मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में लाभ लेकर आ रहा है। आपको मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपका पूरा दिन परोपकार में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ बदलाव हो सकते हैं जिससे आपको खुशी होगी और आपकी खुशी को देखकर लोगों को जलन महसूस होगी। आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेंगे। धन में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। रात में आपको किसी कारण से दौड़भाग करनी पड़ सकती है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए अच्छे निवेश को करने के लिए रहेगा। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कुछ बड़ा प्लान कर सकते हैं। किसी सहयोगी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आप अपने जीवनसाथी से किए हुए वादे को पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। भाई व बहनों से संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद छिड़ सकता है, जिससे रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से सम्मान मिलेगा। आप किसी कीमती वस्तु की खरीद भी कर सकते हैं। आपकी संपत्ति पाने की आपकी इच्छा पूरी होगी और मन प्रसन्न रहेगा। आज व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ खर्च से बचें। शाम के समय आपको वाहन चलाते वक्‍त सावधानी बरतने की सलाह है। समय सावधानी बरतें। महान पुरुषों से मुलाकात होगी जिससे आपको लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। किसी नई संपत्ति की खरीदारी की इच्छा आपकी पूरी हो सकती है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापार में कोई तकनीकी खराबी होने के कारण कामों में कुछ रुकावटें आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि उन्हें कोई समस्या हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों को लाभ होगा और हर मामले में आपको अपनी अपेक्षा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। संतान के प्रति दायित्व को पूरा कर लेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। प्रतियोगिता के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। शाम से लेकर रात का समय परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें तो आपकी परेशानियां दूर रहेंगी।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही राहत मिलेगी। आप किसी से मांग कर वाहन न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपको अपनी वाकपटुता से विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। भागदौड़ अधिक होने की वजह से आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा और देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको कहीं घूमने फिरने जाने का मौका मिलेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहकर्मियों से कोई भी बात सोच समझ कर बोलनी होगी। आपका कोई शत्रु आपके बॉस से चुगली लगा सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों को आज करियर के मामले में लाभ होगा और आप परिवार के लोगों के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपको सहयोगियों से विवाद झेलने पड़ सकते हैं जिससे तनाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि आप धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना आपका पैसा फंस सकता है। दिन में आपको सरकारी कामकाज या कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें आपको विजय प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर की इस दिशा में मटका रखना होता है बेहद शुभ…

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपने पहले कुछ कर्ज ले रखा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार देंगे। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे, जो आपको प्रमोशन दे सकते हैं। सेहत को लेकर आपको टेंशन रहेगी। आप अपने बिजनेस में कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन फायदे का है लेकिन आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अचानक से आपको अधिक खर्चे का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी संपत्ति के क्रय-विक्रय के समय उसके सभी कानूनी पहलुओं के बारे में अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। शाम के समय आपको लाभ होगा और कुछ समय आप परिवार के लोगों के साथ आराम से बिताएंगे।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर जुटना होगा। अपने ज्ञान को आप इधर-उधर ना लगाएं, नहीं तो कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आपके परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस में भी आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक कम होगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।