Vastu Tips

Vastu Tips: इस दिवाली करें ये काम, घर में आएंगी खुशियां…

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: दीवाली पर करें ये काम, बनेंगे बिगड़े काम

Vastu Tips For Diwali: दिवाली के पर्व में बस कुछ ही दिन शेष हैं। हिंदू धर्म में दिवाली का बहुत महत्व बताया गया है। वैदिक पंचांग के मुताबिक तो दीपावली (Diwali) का पर्व इस बार 31 अक्टूबर 2024, दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। दिवाली का पर्व कार्तिक मास (Kartik Month) के अमावस्या (Amavasya) तिथि को मनाया जाता है।
हिंदू धर्म के ग्रथों के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम (Shri Ram) 14 वर्षों का वनवास पूरा करके अयोध्या (Ayodhya) वापस आए थे। इसलिए दिवाली का पर्व मनाया जाता है। दीपावाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का भी अलग ही महत्व बताया गया है। दिवाली के दिन वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का भी महत्व है। जानते हैं दिवाली पर अपनाएं जाने वाले वास्तु टिप्स के बारे में…

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर ख़रीदना हो तो अपनायें ये वास्तु टिप्स

Pic Social Media

दिवाली पर इस बातों का रखें खास ख्याल

घर से कबाड़ करें बाहर

दिवाली से पहले घर की साफ सफाई जरूर करनी चाहिए। अपने घर का टूटा, बेकार का सामान जिसे आप यूज नहीं करते हैं जैसे फर्नीचर, बर्तन, कांच, मूर्तियां इन सारी चीजों को घर से बाहर कर दें और घर पर नई वस्तुओं को लाएं।

साफ-सफाई

दिवाली से पहले अपने घर को साफ-सुथरा कर चमका दें। घर पर मौजूद सारा कबाड़ फेंक दें और घर के सभी कोने को भी साफ करें जिससे आपके घर से सारी दरिद्रता दूर हो और घर पर संपन्नता बनी रहे।

घर की पुताई भी है जरूरी

दिवाली में बहुत से लोग अपने घर की पुताई करवाते हैं।। घर की अलग-अलग दिशाओं पर अलग रंगों से पुताई करवाना शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा (North Direction) पर हरा, पिस्ता या आसमानी रंग का कलर करवाएं, पूर्व दिशा (East Direction) में नीला या सफेद रंग करवाएं और ईशान कोण में नारंगी, पीला, सफेद या सिल्वर रंग करवाएं। यह बहुत ही शुभकारी माना जाता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिन और इस समय कपड़े धोने से बचें!

Pic Social Media

मेन गेट पर लगवाएं बंदनवार

दिवाली के दिन आम के पत्तों का बंदनवार बनाकर मेन गेट पर लगाना काफी शुभ माना जाता है। इसको लेकर मान्यता यह है कि देवगण इन पत्तों की खुशबू से आपके घर पर प्रवेश करते हैं। घर के बाहर स्वास्तिक (Swastik) भी बनाएं। कोशिश करें कि नकली फूलों की जगह असली फूलों की माला से घर की सजावट करें।

देहरी पूजा करें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की दहलीज़ टूटी-फूटी नहीं होनी चाहिए और आपके घर के मेन गेट (Main Gate) मजबूत और सुंदर होना चाहिए। घर की दहलीज पर आपको घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए इससे वास्तु दोष (Vastu Dosh) खत्म होता है।

सेंधा नमक का पोछा लगाएं

घर पर सेंधा नमक (Namak) का पोछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर से निकलती है और घर पर सकारात्मक (Positive) वातावरण बना रहता है।

मिट्टी का दीपक है शुभकारी

धनतेरस से भाईदूज तक घर की देहरी पर हर दिन मिट्टी का दीपक जलाना शुभकारी माना जाता है। इससे घर पर सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

रंगोली या अल्पना बनाना न भूलें

घर के बाहर रंगोली (Rangoli) या अल्पना बनाना इस बार बिलकुल भी न भूलें। अलग-अलग रंगों से घर के आंगन में या बाहर रंगोली बनाएं। वास्तु के मुताबिक रंगोली पर श्री का चिन्ह अवश्य बनाएं यह समृद्धि का प्रतीक है। मान्यता है कि इससे घर पर मां लक्ष्मी का वास होता है।

कपूर जलाएं

घर में नियमित रूप से कपूर (Camphor) जलाना चाहिए। इससे वास्तु दोष (Vastu Dosh) की समाप्ति होती है।

दिवाली करते समय इस बात का करें पालन

दिवाली की पूजा करते समय हमेशा दिशा का ख्याल रखना चाहिए। पूजा हमेशा उत्तर दिशा (North) या पूर्व (East) दिशा में ही करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको धन लाभ होता है। पूजा के समय परिवार के सभी सदस्यों को पीले या लाल वस्त्र धारण करके ही पूजा करनी चाहिए।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।