Nayab Saini: Big announcement of Nayab Saini, the stalled development works of Panchayats should be completed soon...

Nayab Saini: नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पंचायतों के रुके विकास कार्यों को जल्द पूरा करें…

दिल्ली NCR
Spread the love

Nayab Saini: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) ने विकास कार्यों को गति देने के लिए कमर कस ली है। तीसरी बार सत्ता में आई भाजपा की 2.0 सरकार, मुख्यमंत्री (Chief Minister) के नेतृत्व में प्रदेश के विकास और जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है।

रविवार (20 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री सैनी (Chief Minister Saini) ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में पंचायत और स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायती विकास कार्यों की समीक्षा और रुके हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की योजना बनाना था।

ये भी पढ़ेंः Nayab Saini: मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही नायब सैनी का बड़ा ऐलान, अब सरकारी अस्पताल में Free में मिलेगी ये सुविधा…   

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उनमें तेजी लाई जाए। इसके साथ ही, उन्होंने नगर निकायों में 22 अक्तूबर से “समाधान शिविर” शुरू करने का आदेश दिया है, ताकि लोग अपनी समस्याओं को शिविरों में रख सकें और उनका त्वरित समाधान हो सके।

इसके बाद, 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सभी नगर निगम आयुक्तों के साथ एक विशेष बैठक करेंगे, जिसमें प्रदेश के नगर निगमों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य इन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना है।

ये भी पढ़ेः Nayab Saini: मुख्यमंत्री सैनी ने ग्रहण किया पदभार, 2.80 करोड़ लोगों की सेवा करने का किया वादा

मुख्यमंत्री सैनी (Chief Minister) के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए लगातार प्रयासरत है।