Yogi Adityanath: Naib Saini took oath as the Chief Minister of Haryana, CM Yogi gave best wishes

Yogi Adityanath: हरियाणा में नायब सैनी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

उत्तरप्रदेश राजनीति हरियाणा
Spread the love

Yogi Adityanath: हरियाणा में नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) उन्हें (नायब सैनी) शुभकामनाएं दी। दरअसल, गुरुवार (17 अक्टूबर) को नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस समारोह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंब सैनी समेत मंत्रिमंडल में शामिल सभी सदस्यों को योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बधाई दी।

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah), केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Union Defense Minister Rajnath Singh) से मिलकर अभिवादन किया। इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री (Chief Minister) समेत गणमान्य लोगों से भी मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ ने आमजन का भी हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर शुभकामनाएं दी। योगी आदित्यानाथ (Yogi Adityanath) लिखा, नायब सिंह सैनी को हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन तथा आपके यशस्वी नेतृत्व में ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना साकार होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सैनी मंत्रिमंडल में अटेली से जीत दर्ज करने वालीं आरती सिंह राव (Aarti Singh Rao), नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी (Krishan Rao Bedi), रादौर से श्याम सिंह राणा (Shyam Singh Rana) को भी शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने सैनी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं दी।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने 22 सितंबर को कृष्ण कुमार बेदी और 28 सितंबर को आरती सिंह राव और श्याम सिंह राणा के लिए चुनाव प्रचार किया था।