Pushkar Dhami: Avoid wasteful expenditure, find a way to increase revenue...Pushkar Dhami's instructions to officials

Pushkar Dhami: फिजूलखर्ची से बचे, राजस्व को बढ़ाने का तरीका खोजे…पुष्कर धामी का अधिकारियों को निर्देश

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Pushkar Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) की अध्यक्षता में वित्तीय मितव्ययता को लेकर सचिवालय में बैठक हुई। इस बैठक में पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि फिजूलखर्ची न करें और राजस्व को बढ़ाने के तरीके ढूढें। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व वृद्धि के लिए नए तरीके, स्रोत ढूंढने और रणनीति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कर संग्रहण प्रक्रिया में सुधार के साथ ही कर चोरी रोकने के लिए नियमित कड़े कदम उठाए जाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुदृढ़ कानून व्यवस्था से जहां एक ओर निवेश और आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं। वहीं, कर आय में भी वृद्धि होती है।

ये भी पढ़ेंः Nayab Saini CM Oath Ceremony:  नायब सैनी समेत मंत्रीमंडल ने ली शपथ, जानिए किसे मिला कौन-सा पदभार

दरअसल, इस वर्ष कर राजस्व में 16.96 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी प्राप्ति के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने होंगे। सीएम ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को नीतियों के सफल क्रियान्वयन हेतु होलिस्टिक एप्रोच और जरूरत के अनुरूप नीतियों में संशोधन करने के निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ेंः Pushkar Dhami: मसूरी घटना पर सीएम धामी सख्त, कहा- किसी तरह का जिहाद बर्दाश्त नहीं…

बता दें कि पिछले 20 महीने में राज्य की जीएसडीपी (GSDP) में 1.3 गुना वृद्धि हुई है। दो सालों में राज्य के प्रति व्यक्ति आय में 26 फीसदी की वृद्धि हुई है। 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय 2 लाख 5 हजार रुपए थी। 2023-24 में यह बढ़कर 2.60 लाख हो गई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य ने 34 प्रतिशत की वृद्धि पूंजीगत कार्यों में की है। पहली बार 10 हजार करोड़ से अधिक के पूंजीगत काम प्रदेश में हुए। वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य के कर राजस्व में 12.52 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस साल 16.96 फीसदी की वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है।