Nayab Saini CM Oath Ceremony: Cabinet including Nayab Saini took oath, know who got which post

Nayab Saini CM Oath Ceremony:  नायब सैनी समेत मंत्रीमंडल ने ली शपथ, जानिए किसे मिला कौन-सा पदभार

राजनीति हरियाणा
Spread the love

Nayab Saini CM Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने गुरूवार (17 अक्टूबर) को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। पंचकूला में होने वाले इस समारोह में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह (Union Minister Rajnath Singh), नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Former Chief Minister Manohar Lal Khattar) के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री (Chief Minister) और उनके उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) भी शामिल हुए।

नायब सिंह सैनी हरियाणा के 19वें मुख्यमंत्री बने। हालांकि, मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाले वे 11वें नेता हैं। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने शपथ ली। जिनमें सबसे ज्यादा 5 चेहरे ओबीसी (OBC) वर्ग से हैं। जाट, ब्राह्मण और SC वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पंजाबी, राजपूत और वैश्य बिरादरी से एक-एक मंत्री बनाया गया है।

हरियाणा में इन मंत्रियों ने ली शपथ

  • अनिल विज (Anil Vji) ने ली मंत्री पद की शपथ
  • अरविंद शर्मा (Arvind Sharma) बनाए गए मंत्री
  • विपुल गोयल (Vipul Goyal) ने ली मंत्री पद की शपथ
  • कृष्ण लाल पंवार (Krishan Lal Panwar) ने ली मंत्री पद की शपथ
  • महिपाल ढांडा Mahipal Dhanda) बने मंत्री
  • राव नरबीर सिंह (Rao Narveer Singh) ने ली मंत्री पद की शपथ
  • कृष्ण बेदी (Krishan Bedi) ने ली मंत्री के रूप में शपथ
  • रणबीर सिंह गंगवा (Ranbir Singh Gangwa) भी बने मंत्री
  • श्याम सिंह राणा (Shyam Singh Rana)  ने ली मंत्री पद की शपथ
  • आरती सिंह राव (Aarti Singh Rao) ने ली मंत्री पद की शपथ
  • श्रुति चौधरी (Shruti Choudhry) ने भी मंत्री पद की शपथ ली
  • गौरव गौतम (Gaurav Gautam) मंत्री बनें

बता दें कि भाजपा ने हरियाणा में यूपी, राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह डिप्टी सीएम बनाने का फॉर्मूला नहीं अपनाया।