9 October Ka Rashifal

10 October Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

10 October Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

नवरात्रि के पावन पर्व अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शारदीय नवरात्रि के 8वें दिन मां महागौरी की विशेष पूजा का विधान है। महागौरी माता भगवान शिव की अर्धांगिनी हैं।

Pic Social Media

माना जाता है कि महागौरी माता की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और माता की कृपा से व्यक्ति को सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा करने से हर असंभव कार्य पूर्ण हो जाते हैं। ज्यादातर घरों में इस दिन कन्या पूजन किया जाता है। कुछ लोग नवमी के दिन पूजा-अर्चना करने के बाद कन्या पूजन करते हैं।

शुभ तिथि और मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, नवरात्रि की अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी और 11 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर ख़रीदना हो तो अपनायें ये वास्तु टिप्स

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों का दिन किसी प्रकार के परिवर्तन वाला होगा। कोई बदलाव आने से आपको कोई दिक्‍कत नहीं होगी। आपको अपने सम्‍मान के बारे में सोचने की जरूरत है। कोई भी ऐसा काम न करें कि आपको परेशानी हो। आपके जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। घबराएं नहीं और अपने काम पर फोकस करें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सोच समझकर चलने के लिए रहेगा। किसी अजनबी पर आप भरोसा सोच समझकर करें। आपको यदि कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके कामों को लेकर आपके भाई आपको कोई सलाह देंगे, तो बिजनेस में आपकी कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपको दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कई मुद्दे हल कर पाने में आप सफल होंगे। रात का समय मित्रों और परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा। आपके घर में कोई आपसे पैसों की मांग कर सकता है। आपको उसकी मदद करनी पड़ेगी। आपको लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यापार को संवारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। संतान को तरक्की करते देखा आपको खुशी होंगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, वह अपनी कोशिशे जारी रखें।  जीवनसाथी को आज प्रमोशन मिल सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है, जिससे आपकी खटपट होने की संभावना है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों का दिन शानदार होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको ऑफिस में सहयोगियों से पूरा सम्‍मान मिलेगा और आपके काम को पूरा करने में वे आपकी मदद भी करेंगे। ढेर सारी गलतियों को भी आप माफ करने को तैयार हो जाएंगे। धन में वृद्धि होगी और कारोबार में भाग्‍य का साथ मिलेगा। शाम तक कमाई अच्‍छी हो जाएगी और आपको खुशी होगी।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में अच्छी महारथ हासिल हो सकती है। आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा और आपका कोई प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी नए काम को करने का मौका मिल सकता है, लेकिन आप ज्यादा परेशान ना हो।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्‍की होगी। अपने काम के लिए दूसरों के भरोसे न बैठे रहें। कभी कभी बिना मदद के भी अपने काम पूरे करने चाहिए। जरूरी काम को पूरा कर लेंगे और आपके करियर में नई योजनाओं पर अमल हो सकता है। तनाव से दूर रहें और किसी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय रहने की संभावना है। परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े में पड़ सकता है। आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई सफलता हासिल हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आज आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग कामों को लेकर सावधान रहें।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: कहीं आप भी तो, नहीं कर रहे ये गलती, जानिए बाथरूम की सही दिशा और वस्तु रखने की जगह…

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपको काफी समय के बाद आज कुछ अच्छी खबर आपको मिलेगी। कोई जरूरी काम बन जाने से लाभ होगा और आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। आगे का समय अच्छा कटने का उत्साह रहेगा। आपके लिए एक अच्‍छा सौभाग्‍य यह होगा कि कहीं से आपका रुका हुआ धन भी शाम तक हाथ में आ जाएगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आपको किसी काम को लेकर आलस्य दिखाना भारी पड़ सकता है, जिससे आपका काम लटकाने की संभावना है। घूमने फिरने की आप योजना बना सकते हैं। आपको अपने पिताजी से संपत्ति को लेकर कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी से बेवजह उलझने से बचना होगा, क्योंकि आपकी टेंशन बढे़गी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। आप कुछ नए निवेश करने के फैसले ले सकते हैं और उसमें आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपके धन में मनचाही वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। फालतू खर्च से बचें और आगे के बारे में जरूर सोचें। आपको धन की बचत करने में समझदारी से काम लेना होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर आप टेंशन में रहेंगे, क्योंकि आपको अपने बॉस से कुछ खटपट होने की संभावना है। आपको किसी मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो उसमें भी आपको समस्या हो सकती है। संतान आपकी बातों पर खरी उतारेगी। आध्यात्म के कार्य से जुड़कर आपका मन खुश रहेगा। आपको कोई बात जीवनसाथी से गुप्त नहीं रखनी है, नहीं तो वह दोनों के बीच लड़ाई झगड़े हो सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।