1 October Ka Rashifal

1 October Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

1 October Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

मंगलवार 1 अक्‍टूबर को मेष और कर्क सहित 5 राशियों के लोगों को किस्‍मत का भरपूर साथ मिलेगा। ब्रह्म योग में बजरंगबली के आशीर्वाद से आपके लिए धन लाभ के जबर्दस्‍त योग बने हैं और आपके कारोबार में शानदार तरक्‍की होगी। आपकी धन से जुड़ी सभी योजनाएं सफल होंगी और बिजनस में जबर्दस्‍त लाभ होगा। आपका पूरा दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: रसोई घर में तवा रखते समय भूलकर ना करें ये गलतियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है और धीरे-धीरे भाग्य आपका साथ देगा। आपकी आर्थिक समस्‍याएं दूर होंगी और कारोबार से जु़ड़े कष्ट से मुक्ति मिलेगी और समस्‍याएं दूर होंगी। आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। आज सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटे मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, इसलिए योजनाएं सफल होंगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें काम के साथ-साथ अपने बॉस का भी पूरा साथ मिलेगा, जो उनके कामों में उनकी पूरी मदद करेगा। आपको बिजनेस में भी मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को थोड़ी मेहनत अधिक करनी होगी, तभी वह अपने प्रोडक्ट को अच्छा दिखा सकेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने कामों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों का दिन आनंद से भरा होगा। आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी तरक्‍की को देखकर ऑफिस में सहयोगियों को आपसे जलन होगी। यहां तक कि आपकी अपनी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखने के लिए आपको दोगुना मेहनत करने की जरूरत है। आपको लाभ होगा। आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। व्यर्थ की बढ़ाई से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। अपने कार्य में ध्यान लगाएं तो आपको लाभ होगा।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: रसोई घर में तवा रखते समय भूलकर ना करें ये गलतियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी मन कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। आपको बिजनेस में योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप यदि कोई जोखिम भरा निर्णय लेंगे, तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के दिन परेशानियों से भरा रहेगा और आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। बेहतर होगा कि इस वक्‍त आप किसी निवेश को लेकर जोखिम न लें। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य और आराम को छोड़ना पड़ेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर धैर्य और संयम दिखाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपनी संतान से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत करेंगे।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का दिन शुभ नहीं है और आप बिना कारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। कुछ परेशानियां तो आपके स्‍वभाव के कारण बढ़ जाती हैं। आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने आ सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें तो आपको लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आपका कुछ नया करने का मन करता करेगा और आप संतान की फरमाइश पर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपसे अपने प्यार का इजहार करने के लिए उनके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में जुटने की आवश्यकता है, तभी वह परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा और पुरानी योजनाओं में आपको लाभ होगा। आपको रुका धन मिलने से आपका मन खुश रहेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। रात के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा और उसमें आपका धन भी काफी खर्च हो सकता है। व्‍यापार में लाभ होगा।

ये भी पढ़ेः कभी भूलकर न दें किसी को ये Gift, वरना बिगड़ सकते रिश्तें, जानिए इसके पीछे की वजह

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में आपको कामों में एक नई पहचान मिलेगी और आपके बॉस भी हैरान रहेंगे। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। वैवाहिक जीवन में किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर बातचीत हो सकती है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। भाई बहन आपसे यदि किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत करें, तो आप उचित सलाह अवश्य दें। आपको किसी से कोई धन संबंधित मदद लेनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ होगा। लाभ के सुअवसर आपको दिन भर प्राप्‍त होंगे। आयात निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में सभी योजनाएं सफल होंगी।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। काम अधिक रहने के कारण व्यस्तता अधिक रहेगी। आपके कुछ नए काम आ सकते हैं, जिनकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। पारिवारिक जीवन में आपको कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो उन्हें बुरी लग जाएं, नहीं तो आपके बेवजह लड़ाई झगड़ा बढ़ाने की संभावना है। संतान के करियर को लेकर आपके पास कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे लोगों को कुछ कठिनाइयां आ सकती है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।