Punjab

CM Maan ने पूरा किया अपना वादा, Mohinder Bhagat को मंत्री बनाया….

पंजाब
Spread the love

Punjab के CM Maan ने अपना वादा पूरा किया है। ‘आप’ विधायक मोहिंदर भगत को कैबिनेट मंत्री बनाया।

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने अपना वादा पूरा किया है। पंजाब के जालंधर वेस्ट (Jalandhar West) हलके से उपचुनाव में इलेक्शन जीतने वाले ‘आप’ विधायक मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उन्होंने शाम करीब 5 में चंडीगढ़ में शपथ ली। वहीं, उनके मोहिंदर भगत के मंत्री बनने की खुशी में भगत परिवार (Bhagat Family) ने एक दूसरे को लड्डू खिलाए और खुशी जाहिर की।
ये भी पढ़ेः Punjab: 1158 सहायक प्रोफेसर और लाइब्रेरियन यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब और उच्च शिक्षा मंत्री का धन्यवाद

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सूत्रों के मुताबिक मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) को कॉल आ गया था। मोहिंदर भगत को सरकार ने डिफेंस सर्विस वेलफेयर, फ्रीडम फाइटर और हॉर्टिकल्चर मंत्रालय दिया गया है।

CM Mann ने किया था वादा

बता दें कि जालंधर उपचुनाव के समय सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने भी वादा किया था कि जालंधर वेस्ट वाले मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) को एक सीढ़ी चढ़ा दें, दूसरी सीढ़ी वह खुद चढ़ा देंगे। यहां सीएम मान के कहने का मकसद मोहिंदर भगत को मंत्री बनाने से जोड़ा गया।

ये भी पढ़ेः Punjab विधानसभा की कार्यवाही दिव्यांगजनों तक पहुंचाने के लिए लागू करेंगे सांकेतिक भाषा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब की सेवा करूंगा: मंत्री भगत

मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) के मंत्री बनने से शहर को उम्मीद है कि जालंधर के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा सकेंगे। नगर निगम की हालत भी काफी खराब है और पूरा काम पटरी से उतरा हुआ है। मोहिंदर भगत के लिए इसे ट्रैक पर लाना भी चुनौती होगा।

शहर से मंत्री होने की वजह से सरकार, जिला प्रशासन पुलिस और नगर निगम में लोगों के काम आसान होने की संभावना है। इसके अलावा मूलभूत सुविधाओं सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट्स, पानी जैसे मुद्दे भी बेहतर ढंग से हल हो पाएंगे।