MP News: Mohan Yadav's government will constitute 'Jain Welfare Board'

MP News: Mohan Yadav की सरकार ‘जैन कल्याण बोर्ड’ का करेगी गठन

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन यादव की सरकार राज्य में ‘जैन कल्याण बोर्ड’ (Jain Welfare Board) का गठन करेगी। यह जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने जैन धर्म के सबसे महत्वपूर्व क्षमावाणी पर्व के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि राज्य में ‘जैन कल्याण बोर्ड’ का गठन होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सागर (Sagar) में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज (Medical College) का नाम बड़े जैन मुनि आचार्य विद्यासागर (Jain Muni Acharya Vidyasagar) के नाम पर रखा जाएगा।

‘जैन कल्याण बोर्ड’ के अंतर्गत जैन मुनि, आचार्य, साधु-संतों को मार्ग से गुजरने के दौरान आवश्यकता होने पर शासकीय भवन उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि जैन धर्म और संस्कृति का गौरवशाली इतिहास रहा है। भारत और मध्य प्रदेश के अलावा उनके निर्वाचन क्षेत्र उज्जैन (Ujjain) भी जैन धर्म (Jain Dharm) को हजारों सालों से मानने वाली नगरी है।

PIC Social Media

ये भी पढ़ेंः MP News: कोलकाता समिट में MP को मिला करीब 20 हजार करोड़ का निवेश, CM Mohan Yadav ने कहा प्रदेश आगे बढ़ रहा…

सीएम हाउस (CM House) में आयोजित क्षमावाणी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शनिवार (Saturday) को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा भारत हजारों सालों से ‘जियो और जीने दो’ की परंपरा पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया और ना ही किसी को गुलाम बनाया।

उन्होंने भगवान महावीर (Bhagwan Mahaveer) को याद करते हुए कहा कि समर्थ, सक्षम और बड़ा आदमी छोटे के प्रति क्षमा और विन्रमता का भाव रखे तो यह वीरता को दर्शाता है। यह भगवान महावीर (Bhagwan Mahaveer) का दर्शन है। जैन धर्म के आचार्यों ने हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया है।