20 September Ka Rashifal

20 September Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

20 September Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

श्राद्ध पक्ष के तीसरे दिन ध्रुव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई स्पेशल योग बन रहे हैं, जिससे आज का दिन कई राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है। शुक्रवार यानी आज का दिन भौतिक सुख सुविधा और भाग्य के कारक ग्रह शुक्र और विष्णु प्रिया माता लक्ष्मी को समर्पित है, ऐसे में आज इनराशियों पर भगवती नारायणी की भी विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का दिन।

ये भी पढे़ंः Palmistry: दोनों हथेलियों को मिलाकर बनता है आधा चांद..शुभ या अशुभ?

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों को आज काम और व्यवसाय की योजनाओं पर ध्यान देना होगा और उन्हें दूसरों के हाथों में छोड़ने से बचना होगा नहीं तो काम खराब हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनस चला रहे हैं तो आज आपको पार्टनर के साथ मिलकर मेहनत करनी होगी, नहीं नुकसान हो सकता है। अगर आप अपनी पुरानी संपत्ति बेचने की सोच रहे हैं तो उसमें भी आज आपको लाभ मिलेगा। पिता की सलाह और सहयोग से किए गए काम से आज आपको फायदा मिलता नजर आ रहा है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी संतान के खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा और आप जो भी काम करें, बहुत ही सोच समझकर करें, लेकिन आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को किसी काम को लेकर उलझनें बनी रहेंगी। आपको अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप घर परिवार में चल रही उलझन को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी, क्योंकि वह आपको सही रास्ता दिखा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)   आज का दिन मिथुन राशि के जातकों को अचानक ही लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज कारोबार में कोई नई डील फाइनल होने से आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। कोई पारिवारिक समस्या आज फिर से उभरकर सामने आ सकती है। दोस्तों और सगे संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा। नौकरी में आज आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। आपके लिए सलाह है कि आज जोखिम वाले काम से बचें और शत्रुओं से सतर्क रहें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। किसी बात को लेकर आप टेंशन में रहेंगे। रहने की संभावना है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन आप उसमें कोई जल्दबाजी न दिखाएं। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के किसी पुराने साथी के वापस आने से खटपट बनी रहेगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आपको आज सामाजिक क्षेत्र के अनुभवों से लाभ मिलेगा। यदि आपने अपने व्यापार में कोई बदलाव करने के बारे में सोचा है तो आप इसमें भी सफल होंगे और कामयाब भी रहेंगे। आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों की समस्याएं सुनने में बिताएंगे और आपके परिवार में चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको आज अपनी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। सुख के साधनों पर आज आप धन खर्च कर सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी आप आसानी से पूरा कर सकेंगे, लेकिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत करेंगे। आपका जीवनसाथी यदि आपसे नाराज चल रही है, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपकी कोई पुरानी समस्या इस समय उभर सकती है।

तुला राशि (Libra)  आज तुला राशि के जातकों को लाभ नए अवसर लाएंगे। लव लाइफ में आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी विषयों को लेकर आज आपकी चिंता बनी रह सकती है। जिन जातकों की शादी की बात चल रही है आज उनकी शादी तय हो सकती है। घर में सुख साधनों की वृद्धि होगी। भाई भतीजे से आपका संबंध बेहतर होगा और इनसे आपको सहयोग भी मिलेगा। जिन लोगों का वैवाहिक संबंध का मामला कोर्ट में चल रहा उन्हें अपने रिश्ते के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपको कुछ नए लोगों से मिलजोल बढ़ाना अच्छा रहेगा। आप अपने व्यवहार में कोई बदलाव न करें, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने लेकर जा सकते हैं। पिताजी से आपसे किसी बात को लेकर खटपट रहेगी, जिसे आपको बातचीत के जरिए दूर करना होगा। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: रसोई घर में बार-बार इन चीजों का गिरना अच्छा संकेत नहीं!

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। लेकिन शाम तक आप अपने सभी काम पूरा करने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आज आप शाम का समय अपने माता-पिता से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात करने में बिताएंगे। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे। नौकरी करने वाले लोगों को आज कार्यक्षेत्र में समझदारी से चलना होगा नहीं तो किसी बात से आपको तनाव मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या आज बढे़गी, जो आपको टेंशन देगी। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य भी नौकरी के लिए घर से दूर मिलने आ सकता है। आपकी कमाई बढ़ने से आपको खुशी होगी, लेकिन इसके साथ-साथ आपको सेविंग पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) कुभं राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और आनंददायक रहेगा। आज किसी वरिष्ठ अधिकारी और व्यक्ति की मदद से आपका कोई सरकारी काम जो रुका हुआ था तो वह पूरा हो सकता है। यदि आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद अटका हुआ था, तो वह भी आज सुलझ सकता है। आज आपको अपने भाई-बहनों से भी पूरा सहयोग मिलता नजर आ रहा है। आज आप अपने किसी रिश्तेदार की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम भी कर सकते हैं। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, प्रेमी से बात व्यवहार में संयमित रहना जरूरी है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने घर की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे और घर के रिनोवेशन के लिए आप मरम्मत आदि की योजना बना सकते हैं। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा, जो आपको खुशी देगा, लेकिन उसके साथ-साथ आपकी कुछ मुश्किलें भी बढ़ेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप यदि कहीं मार्केट जाएं, तो वहां आप अपने सामान का पूरा ध्यान दें, क्योंकि उसके खोने की पूरी संभावना है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।