18 September Ka Rashifal

18 September Ka Rashifal .. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

18 September Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

18 सितंबर 2024 को बुधबार का दिन है और यह दिन प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश एवं बुध ग्रह के लिये होता है, इस दिन जन्मकुंडली में बुध सम्बंधित पीड़ाओं से मुक्ति के लिए के लिए शिवलिंग पर साबुत हरी मूंग चढ़ाएं एवम गाय को पालक खिलाएं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: रसोई घर में बार-बार इन चीजों का गिरना अच्छा संकेत नहीं!

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोग अपने निर्धारित टारगेट को पूरा कर सकेंगे, क्योंकि समय उनके लिए उपयुक्त चल रहा है। बिजनेस में पैसे की तंगी से मन परेशान हो सकता है, किंतु शांत चित होकर कमाई बढ़ाने के बारे में विचार करना चाहिए। ससुराल पक्ष में मांगलिक कार्य की सूचना प्राप्त होगी, आपको भी बधाई देने के लिए जाना होगा। आज शारीरिक एवं मानसिक स्थितियों का तालमेल आपको स्वस्थ रखेगा, यही स्वस्थ रहने का बीज मंत्र है। ऊंचे पदों पर बैठे हुए लोगों से आपके संपर्क बनेंगे, जिनसे आपको भविष्य में लाभ मिलेंगे।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि के लोगों को अपने सहयोगियों से पूरा लाभ पाने के लिए उनके काम पर निगाह भी रखनी होगी। व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ कमाने का मौका मिलेगा, वह अपना व्यापार बढ़ता देख प्रसन्नता अनुभव करेंगे। दूसरों की कड़वी बातें युवाओं के दिल को चोट पहुंचा सकती हैं, लेकिन आप ऐसे लोगों से दूरी बना सकते हैं। पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, यदि वह बीमार हैं तो उनकी दवाओं का उचित प्रबंध करते हुए सेवा करें। सेहत के मामले स्थिति कुछ विपरीत रह सकती है, ब्लड इंफेक्शन से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए जोश से भरपूर रहने वाला है। नौकरी में काम अधिक रहेगा। आपको मेहनत और ईमानदारी से काम करना बेहतर रहेगा। आपको अपने किसी दोस्त की याद सता सकती है। आप अपने भाई बहनों से तालमेल बनकर चले, तो बेहतर रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। घूमने फिरने का कारण आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका कोई परिवार का सदस्य यदि घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो वह आज आपसे मिलने आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं, लेकिन आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको जो भी काम मिलेगा, उसे समय से पहले पूरा कर देंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आप किसी प्रॉपर्टी का सौदा बहुत ही सोचसमझ कर करें। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आर्थिक रूप से आज आप मजबूत होंगे। अचानक से धन लाभ की उम्मीद है। परिवार में पत्नी एवं परिजनों का साथ मिलेगा कोई भी समस्या को आप परिजनों के साथ बैठकर सुलझा सकते हैं। घर में सकारात्मक माहौल बढ़ेगा। विभिन्न स्त्रोतों से आय के संकेत हैं, आर्थिक उन्नति फोकस रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक समय देंगे। मित्रों को वरीयता देंगे। प्रबंधन पर जोर रखेंगे।

कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें।। आपने यदि व्यवसाय में किसी डील को फाइनल करने का सोचा था, तो आपकी डील फाइनल होते-होते लटक सकती है। आप अपने घर के साथ रखरखाव आदि के लिए कुछ सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग करेंगे।

तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर होने वाला है। आपको कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। परिवार के सदस्यों में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम भरपूर रहेगा, लेकिन आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको नौकरी को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  जीवन में सुख और स्थायित्व बढ़ेगा, पत्नी के साथ साझा प्रयासों में लाभ होगा। अगर कोई नयी यूनिट लगाने की योजना है तो औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी, आवश्यक कार्यां में तेजी दिखाएंगे। कार्य स्थल पर सम्मान और प्रभाव बना रहेगा। जिम्मेदारी एवं गंभीरता से कार्य करेंगे। लक्ष्य के प्रति सजगता बढ़ाएंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे, नेतृत्व क्षमता संवरेगी। भूमि-भवन के कार्य बनेंगे. जीवनसाथी की मदद से उपलब्धि हासिल करेंगे, टीम भावना बढ़ेगी।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में लगाएं ये पौधा..खुलेगी बंद क़िस्मत!

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनका कोई काम पूरा हो सकता है। किसी से उधार लेना पड़ सकता हैं। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं और वह अपने ज्ञान में वृद्धि करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको अपने क्रोधी स्वभाव में बदलाव लाने की आवश्यकता है, नहीं तो जीवनसाथी के साथ आपकी खटपट होने की संभावना है। घूमाने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn)   मधुर और प्रभावी व्यवहार से सबको प्रसन्न रखेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में निसंकोच आगे बढेंगे, धनधान्य बढ़ेगा। करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे अचानक घर में अतिथि का स्वागत सत्कार करने का मौका मिलेगा। घर परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। परंपरा संस्कृति को बढ़ावा देंगे, जिससे आपको परिजनों का साथ मिलेगा। परिजनों का साथ पाएंगे एवं हर्ष आनंद बढ़ेगा। साख-सम्मान में वृद्धि होगी। परिजनों का भरोसा जीतेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुख-वैभव में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  ​  आस्था और आत्मविश्वास से महत्वपूर्ण कार्य साधेंगे। आज आप साहस, पराक्रम बनाए रखेंगे एवं सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और निसंकोच आगे बढ़ेंगे। शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। भेंट-चर्चा में बेहतर होंगे तथा धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। तेजी से आगे बढ़ेंगे, जिससे पेशेवर संबंध संवरेंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा, जिससे लंबी दूरी की यात्रा संभव है। स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से दूर होंगी। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपकी यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रहा थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप किसी से कोई लेनदेन सोच विचारकर करें।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।