Vastu Tips

Vastu Tips: घर में लगाएं ये पौधा..खुलेगी बंद क़िस्मत!

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: घर में लगाइए यह पौधा, धन से भर जाएगी तिजोरी

Vastu Tips: हिंदू धर्म में कुछ पौधों का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इन पौधों को घर में लगाने से हमेशा खुशहाली आती है। वास्तु शास्त्र में भी कुछ पौधों को लगाना लाभकारी बताया गया है। लेकिन वास्तु में पौधों को सही स्थान पर लगाने की सलाह दी जाती है। इन्हीं में से एक है अपराजिता का पौधा (Aparajita Plant) जिसे बहुत ही पवित्र पौधा माना जाता है और इसके लिए सही दिशा और स्थान का होना बहुत ही जरूरी है। इस पौधे को घर में लगाने से यह समृद्धि आती है और इससे आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: रसोई घर में बार-बार इन चीजों का गिरना अच्छा संकेत नहीं!

Pic Social media

अपराजिता का पौधा (Aparajita Plant) न सिर्फ घर में खुशहाली लाता है बल्कि वास्तु दोष को भी समाप्त करता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस पौधे को वास्तु के अनुसार किस दिशा में लगाना ठीक है और वास्तु में इसका क्या महत्व बताया गया है।

जानिए अपराजिता पौधे का महत्व

अपराजिता का पौधा वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बहुत महत्व बताया गया है। मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा लगा होता है उसमें माता लक्ष्मी का हमेशा वास रहता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सफलता का प्रतीक है अपराजिता का पौधा

इस पौधे के नाम से पता चलता है कि यह विजय का प्रतीक है। वास्तु की मानें तो इस पौधे से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) आकर्षित होती है। यह बाधाओं और चुनौतियों पर विजय के प्रतीक के रूप में काम करता है। चूंकि इस पौधे के फूलों का रंग नीला होता है इसलिए यह हमेशा शांतिपूर्ण वातावरण बनाने में सहायक होता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: अगर घर में लगा रहे हैं शमी का पौधा, तो इन बातों का रखिए ध्यान, नहीं तो होगा नुकसान

धन का स्रोत है अपराजिता का पौधा

अपराजिता एक ऐसा पौधा है जिसका फूल अगर भगवान शिव को चढ़ाया जाता है तो यह आपके घर में हमेशा समृद्धि का कारक बन सकता है। इस पौधे को सोमवार के दिन शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं।
नीले रंग का फूल भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय है और इसे घर में किसी साफ स्थान पर लगाने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही, वायु को शुद्ध करने के अपने विशेष गुणों के कारण से भी अपराजिता का पौधा घर में लगाने की सलाह दी जाती है।

घर में इस दिशा में लगाएं अपराजिता का पौधा

अगर आप घर में अपराजिता का पौधा लगाते हैं तो आपको इसे सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। अगर आप इसे घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाते हैं तो आपके लिए विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकता है।
आपको बता दें कि पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशाएं हमेशा नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती हैं, इसलिए इस दिशा में यह पौधा लगाने से आपके घर में हमेशा नई चीजों का आरंभ होता रहता है।
अगर आप घर की सुख समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं और तिजोरी धन से भरी रखना चाहते हैं तो आपको ध्यान में रखना चाहिए कि इस पौधे के 5 फूल लें और इन्हें मंदिर में माता लक्ष्मी के चरणों में रख दें।