Dehradun: Accident near Maggi Point, car fell into ditch, 2 dead, 4 injured

Dehradun में खाई में गिरी कार, नोएडा के 2 लोगों की मौत

उत्तराखंड
Spread the love

Dehradun: देहरादून-मसूरी मार्ग (Dehradun-Mussoorie Route) पर मैगी प्वाइंट (Maggi Point) के पास शुक्रवार (Friday) की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब पांच बजे के आसपास का बताया जा रहा है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में एक नोएडा (Noida) और दूसरा बुलंदशहर (Bulandshahr) के रहने वाले थे। बताया जा रहा है हादसे के वक्त कार में ड्राइवर सहित छह लोग सवार थे।

ये भी पढ़ेंः महज ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, अक्टूबर में खुल जाएगा ये Expressway!

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे पर एक टाटा टियागो कार (Tata Tiago Car) ऋषि आश्रम के पास शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड (Shivalik Maggi Point Mode)  पर  अनियंत्रित (Uncontrolled) होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (Police) और फायर सर्विस (Fire Service) व राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (State Disaster Response Force) की टीम ने बचाव अभियान (Rescue Operation) चला कर कार में फंसे सभी छह लोगों को खाई से बाहर निकाला। कार सवार नोएडा से मसूरी (Mussoorie) घूमने जा रहे थे। इस घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल है, जिन्हें ईलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- CM Dhami

SDRF का कहना है कि घटना कुठालगेट और कोल्हूखेत के बीच शिवालिक मैगी प्वाइंट के पास हुई। टाटा टियागो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। SDRF  ने रेस्क्यू चलाकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से 3 लोग खुद वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक आ गए थे, जिनमें मामूली चोटें आई थीं। बाकि तीन युवक दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही फंसे हुए थे। खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति को बाहर निकाला और
दो शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

हादसे में जान गंवाने और घायल लोगों की लिस्ट

  1. अनिल कुमार पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 , नोएडा, जिला गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश उम्र करीब- 32 वर्ष (driver मृतक)
  2. राजू पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर, सेक्टर 135 नोएडा गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश , उम्र करीब -30 वर्ष ।(घायल)
  3. गुल्लू पुत्र बालेराम निवासी उपरोक्त उम्र 29 वर्ष (घायल)
  4. अजय पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र -31 वर्ष (मृतक)
  5. मोनू पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र- 28 वर्ष (घायल)
  6. सुभाष पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर उम्र 27 वर्ष (घायल)