Vastu Tips

Vastu Tips: घर या दफ्तर में रखी इन चीजों को फौरन निकालें

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: ऑफिस हो या घर इन चीजों को तुरंत निकालें, पड़ता है बुरा प्रभाव

Vastu Tips: घर हो या ऑफिस वास्तु के नियमों के पालन से सभी जगह का माहौल अच्छा रहता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में सभी चीजों के रखने के लिए भी नियम बताए गए हैं। कई बार होता है कि हम घर या फिर ऑफिस (Office) में गलत चीजें या गलत दिशा में समान रख देते हैं जिससे नेगेटिव एनर्जी का संचार होने लगता है। जिसका असर हमारे जीवन और काम पर देखने को मिलता है। इसलिए अपने ऑफिस या घर की पॉजिटिव एनर्जी (Positive Energy) को बनाए रखने के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें। आइए विस्तार से जानते हैं वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर और ऑफिस में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए….

ये भी पढ़ेंः 10 दिन बाद बनने जा रहा Malavya Rajyog..इन 3 राशि वालों की चमकेगी क़िस्मत!

Pic Social Media

अगर आपके ऑफिस या घर में खराब बल्ब या लाइट हो तो इसे सबसे पहले बदल देना चाहिए। ऐसा न करने से आपको नकारात्मक ऊर्जा का अहसास होगा और परिवार में कलह-कलेश भी देखने को मिल सकता है।

ऑफिस हो या घर दोनों जगहों पर कांटेदार फूल व पौधे नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने से माहौल में अशांति बनी रहती है और आर्थिक हानि भी होने की संभावना रहती है।

ऑफिस या घर में कभी भी कूड़ा-कबाड़ इकट्ठा न होने दें। इससे घर की शांति पर बुरा असर पड़ता है और नकारात्मक ऊर्जा भी फैलती है।

अगर आपके ऑफिस या घर में कोई टूटा हुआ कांच है, तो इसे तुरंत बाहर कर दें। टूटा हुआ शीशा रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: पूजा में घंटी बजाने के क्या हैं फ़ायदे?

अगर आपके ऑफिस या घर में कोई मूर्ति या फोटो फटी गई है या टूटी हुई है तो इन्हें सबसे पहले बदल देना चाहिए। इससे आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कभी भी घर व ऑफिस में बंद घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इससे नकारात्मकता फैलती है। वहीं, कभी भी कलाई पर भी बंद घड़ी नहीं बांधनी चाहिए। कहते हैं बंद घड़ी के इस्तेमाल से बैड लक की संभावना बढ़ जाती है।

Pic Social Media

नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।